Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6abb22c8c46619ccf00ad1c4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:21 PM, 29-Sep-2026
बिहार न्यूज: सासाराम की दुकान में छिपा था वन्यजीव अंगों का जखीरा, छापेमारी में चार तस्कर गिरफ्तार
रोहतास के सासाराम में वन विभाग और डब्ल्यूसीसीबी की संयुक्त टीम ने वन्यजीव अंगों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अलग-अलग जगहों से मॉनिटर लिजर्ड के अंग, जंगली बिल्ली के अंग और भारतीय पैंगोलिन के 10 किलोग्राम शल्क बरामद किए हैं। और पढ़ें08:53 PM, 29-Sep-2026
बिहार न्यूज: नवविवाहिता की हत्या या हादसा? शव जलाने के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता पन्नो देवी की हत्या और शव को कथित रूप से जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नामजद आरोपित हैं। मृतका के पति समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। और पढ़ें
विज्ञापन
08:41 PM, 29-Sep-2026
बिहार: कटिहार में दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना में केस दर्ज होते ही पुलिस ने दिखाई तेजी
कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती को किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने असिस्टेंट लोको पायलट चंदन कुमार और उसके सहयोगी विनय कुमार दास को गिरफ्तार किया है। महिला थाना में मामला दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर दोनों की गिरफ्तारी की गई। और पढ़ें08:20 PM, 29-Sep-2026
बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं की मार्कशीट संभालकर रखने का झंझट खत्म, डिजिलॉकर पर होगी उपलब्ध, बोर्ड की तैयारी क्या?
BSEB 10th 12th Documents 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के दस्तावेज डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। विद्यार्थी डिजिलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। जानें दस्तावेज डाउनलोड करने का आसान तरीका और इसके फायदे। और पढ़ें07:40 PM, 29-Sep-2026
बिहार: बेगूसराय होटल दुष्कर्म कांड का आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, मोहिउद्दीननगर में छिपा था; पूछताछ जारी
बेगूसराय के ब्लू डायमंड होटल में युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में फरार चल रहे आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें06:23 PM, 29-Sep-2026
भागलपुर में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा समेत दो घायल
भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सन्हौला मोड़ के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा और एक अन्य महिला घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 PM, 29-Sep-2026
बिहार में 'आंगन का मिलन' की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 से राज्यव्यापी 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया, लाभार्थियों को योजनाओं की सहायता राशि के सांकेतिक चेक दिए और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें04:55 PM, 29-Sep-2026
बिहार: सरकारी नौकरी के लिए मची होड़ के बीच बीपीएससी का हैरान करने वाला मामला, 218 पदों पर शून्य आवेदन
बिहार में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। BPSC को राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मंगाने के बाद भी एक भी आवेदन नहीं मिला। इसके बाद आयोग ने संबंधित अधियाचन विभाग को वापस कर दिया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें04:06 PM, 29-Sep-2026
बिहार: स्कूल परिसर में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध किया तो मनचले ने की मारपीट; पुलिस तलाश में जुटी
वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाहरी युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें03:50 PM, 29-Sep-2026