फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   katihar-job-promise- Crime-case-assistant-loco-pilot-two-arrested Bihar Police

बिहार: कटिहार में दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना में केस दर्ज होते ही पुलिस ने दिखाई तेजी

Tue, 29 Sep 2026 08:41 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 08:41 PM IST
सार

कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती को किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने असिस्टेंट लोको पायलट चंदन कुमार और उसके सहयोगी विनय कुमार दास को गिरफ्तार किया है। महिला थाना में मामला दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर दोनों की गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
katihar-job-promise- Crime-case-assistant-loco-pilot-two-arrested Bihar Police
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला थाना में मामला दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में असिस्टेंट लोको पायलट चंदन कुमार और उसके सहयोगी विनय कुमार दास शामिल हैं। दोनों कटिहार रेल मंडल में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि 22 सितंबर को घर से नाराज होकर युवती कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चंदन कुमार से हुई। चंदन ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे स्टेशन से सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित अपने किराये के मकान पर ले गया। आरोप है कि इसी मकान में चंदन ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

घटना के करीब छह दिन बाद 28 सितंबर को पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कटिहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के अंदर चंदन कुमार और विनय कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी आसिफ आलम ने बताया कि पूछताछ के दौरान चंदन कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। वहीं, विनय कुमार दास पर चंदन का सहयोग करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।



ये भी पढ़ें- बिहार में 'आंगन का मिलन' की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक

दोनों लोको पायलटों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले को लेकर रेल मंडल से लेकर स्थानीय स्तर तक चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगा है। पिछले 24 घंटे से युवती को नौकरी का झांसा देकर किराये के मकान में ले जाने और दुष्कर्म के आरोप को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी जेल पहुंच चुके हैं। डीएसपी आसिफ आलम ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed