फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samrat-choudhary-launches-aangan-ka-milan-program-bihar-anganwadi-patna

बिहार में 'आंगन का मिलन' की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक

Tue, 29 Sep 2026 05:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 से राज्यव्यापी 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया, लाभार्थियों को योजनाओं की सहायता राशि के सांकेतिक चेक दिए और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
samrat-choudhary-launches-aangan-ka-milan-program-bihar-anganwadi-patna
सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को फुलवारीशरीफ उच्च विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 में आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का  शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और सेविका से बातचीत कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं तथा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद के दौरान उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग और समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किए। उन्होंने महिलाओं की गोदभराई की और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'सुपोषित बचपन की रसोई' नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

samrat-choudhary-launches-aangan-ka-milan-program-bihar-anganwadi-patna
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के दौरान सीएम। - फोटो : अमर उजाला

लाभार्थियों ने रखी अपनी बात
मुख्यमंत्री ने 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों ने योजनाओं से प्राप्त सहायता और आंगनबाड़ी केंद्रों से मिल रही सेवाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि योजनाओं के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग पोषण, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में किया जा रहा है।

लाभार्थियों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण, बच्चों के वजन और लंबाई की नियमित निगरानी तथा पोषण संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान एक लाभार्थी ने मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खिलौनों की सुविधा को और बेहतर करने का सुझाव दिया।

samrat-choudhary-launches-aangan-ka-milan-program-bihar-anganwadi-patna
सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बहनों के आशीर्वाद से सरकार बनी है और सरकार आपके द्वार जाकर हर प्रकार की मदद पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को और बेहतर सुविधाएं किस प्रकार उपलब्ध कराई जा सकती हैं, इस संबंध में लाभार्थी और स्थानीय लोग अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाएं। सरकार आवश्यक सुधार के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

samrat-choudhary-launches-aangan-ka-milan-program-bihar-anganwadi-patna
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण पर कही ये बीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत माताओं तथा बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है, वहां भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ रखना तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका सेवा भाव से कार्य कर रही हैं। राज्य में करीब 1.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका बच्चों और परिवारों की सेवा में लगी हैं।


ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी नौकरी के लिए मची होड़ के बीच बीपीएससी का हैरान करने वाला मामला, 218 पदों पर शून्य आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन, फल और दूध उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने और उन्हें पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे मजबूत होंगे तो राज्य और देश भी मजबूत होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों से अपील की कि गांव के सभी छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed