फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Daughter-in-Law Allegedly Murdered and Her Body Cremated; In-Laws Arrested 14 Months Later

बिहार न्यूज: नवविवाहिता की हत्या या हादसा? शव जलाने के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार

Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM IST
सार

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता पन्नो देवी की हत्या और शव को कथित रूप से जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नामजद आरोपित हैं। मृतका के पति समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
Daughter-in-Law Allegedly Murdered and Her Body Cremated; In-Laws Arrested 14 Months Later
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से बहू की हत्या कर शव जलाने के मामले गिरफ्तार सास-ससुर।

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या और शव को कथित रूप से जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित खनुआ गांव निवासी हुलस सहनी और उसकी पत्नी सुकुमरिया देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों इस मामले में नामजद आरोपित हैं। मृतका के पति अमित सहनी समेत अन्य आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस बाबत दलसिंहसराय के वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जनवरी में हुई थी पन्नो की शादी
मामले की शुरुआत मृतका की मां वीणा देवी की शिकायत से हुई। खगड़िया निवासी वीणा देवी ने 6 जुलाई 2025 को विद्यापतिनगर पुलिस से शिकायत की थी। आवेदन के मुताबिक, उनकी बेटी पन्नो देवी की शादी जनवरी 2025 में खनुआ गांव निवासी अमित सहनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल से पन्नो की तबीयत खराब होने की सूचना मायके वालों को दी गई। सूचना मिलने पर जब उसकी मां ससुराल पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि पन्नो घर से कहीं चली गई है। इस जवाब के बाद मायके वालों को संदेह हुआ। काफी खोजबीन के बावजूद पन्नो का पता नहीं चलने पर उसकी मां ने हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आने का पुलिस का दावा
वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच के दौरान आरोपितों से पूछताछ में पन्नो देवी के शव को चमथा मेला घाट पर जलाए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इस बिंदु को जांच का अहम हिस्सा बनाते हुए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, पुलिस जांच अभी जारी है। यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि पन्नो देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उसकी मौत से पहले उसके साथ क्या हुआ और शव को परिजनों से छिपाकर कथित रूप से जलाने के पीछे क्या वजह थी। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।


ये भी पढ़े-ं बिहार में 'आंगन का मिलन' की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक

पति समेत अन्य आरोपितों की तलाश
पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतका के पति अमित सहनी समेत अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शव को जलाने की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और इसमें किसकी क्या भूमिका रही। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपितों के बयानों का सत्यापन भी कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए सास-ससुर
गिरफ्तार ससुर हुलस सहनी और सास सुकुमरिया देवी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के जवानों ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed