फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 25 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:44 PM, 25-Sep-2026

जमुई नाबालिग प्रकरण: तस्वीर शेयर करने पर सीएमओ के स्टेनो पर एफआईआर, पॉक्सो समेत इन धाराओं में केस

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में पटना के सचिवालय थाना में सीएमओ के आशुलिपिक सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में बीएनएस, पॉस्को एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। और पढ़ें
09:20 PM, 25-Sep-2026

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर बवाल: मीसा भारती पहुंचीं थाने; सीएम के खिलाफ एफआईआर की मांग, पुलिस पर उठाए सवाल

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। तस्वीर हटाए जाने के बाद राजद सांसद मीसा भारती सचिवालय थाना पहुंचीं और मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो व किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
  और पढ़ें
विज्ञापन
08:19 PM, 25-Sep-2026

समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला बुलडोजर, 4 गिरफ्तारियों के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। तीन आरोपियों के घर-दुकान से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जबकि मुख्य आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया। एक आरोपी की पीडीएस अनुज्ञप्ति भी रद्द कर दी गई है।
  और पढ़ें
07:33 PM, 25-Sep-2026

पितृपक्ष से पहले बड़ा एलान: गल्फ देशों से गयाजी को जोड़ने की तैयारी, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

पितृपक्ष मेला 2026 के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये के विष्णुपद कॉरिडोर और फल्गु नदी में सालभर जल प्रवाह की योजनाओं की जानकारी दी। बोधगया में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश, अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी और रोजगार के लक्ष्यों का भी जिक्र किया गया।  और पढ़ें
06:44 PM, 25-Sep-2026

बरौनी से भुज तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस: 2532 KM का सफर; बिहार समेत चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

भारतीय रेल ने बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात को जोड़ेगी।
  और पढ़ें
06:10 PM, 25-Sep-2026

बिहार: डिजिटल हेल्थ में बेगूसराय का डंका, देशभर में मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेगूसराय को पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान मिला है। जिले में अब तक 20.23 लाख आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 25-Sep-2026

बिहार: नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले को लेकर एडीजी ने की समीक्षा, त्वरित स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा दिलाने के

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने मामले की समीक्षा की। उन्होंने जांच में तेजी लाने, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और स्पीडी ट्रायल की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। और पढ़ें
05:34 PM, 25-Sep-2026

बिहार: मुखिया की बहू शराब के साथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुई शराब-बीयर की खेप; पति पर भी केस

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने मुखिया की बहू रानी कुमारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने घर से करीब 10 लीटर शराब जब्त की। जांच में उसके पति मनीष कुमार पर पहले से शराब का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
  और पढ़ें
04:51 PM, 25-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान

Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें। और पढ़ें
04:47 PM, 25-Sep-2026

बिहार: दो कट्ठा जमीन और रुपये नहीं मिले तो विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पति समेत ससुराल वाले फरार

बिहटा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed