फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   begusarai digital health best performing model district award

बिहार: डिजिटल हेल्थ में बेगूसराय का डंका, देशभर में मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान

Fri, 25 Sep 2026 06:10 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 25 Sep 2026 06:10 PM IST
सार

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेगूसराय को पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान मिला है। जिले में अब तक 20.23 लाख आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।
 

विज्ञापन
begusarai digital health best performing model district award
आयुष्मान मंथन-2026 कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेगूसराय जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में बेगूसराय को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान 25 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित आयुष्मान मंथन-2026 कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बेगूसराय के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। जिले की ओर से बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना के विशेष सचिव-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन


20.23 लाख आभा आईडी बनीं
जिले को यह सम्मान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आभा आईडी निर्माण तथा सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए मिला है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले में अब तक 20.23 लाख आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभा आईडी के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड और सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। जिले के सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के प्रयास भी जारी हैं।

सामूहिक प्रयास का परिणाम
इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी टीमों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम के लिए गौरव की बात है। इससे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का उत्साह मिला है।


स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल बनाने पर जोर
जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी टीमों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक डिजिटल, सुलभ और जन-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। जिले को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से स्वास्थ्य विभाग में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed