फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   barauni bhuj amrit bharat express bihar gujarat train connectivity

बरौनी से भुज तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस: 2532 KM का सफर; बिहार समेत चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Fri, 25 Sep 2026 06:44 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 25 Sep 2026 06:44 PM IST
सार

भारतीय रेल ने बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात को जोड़ेगी।
 

विज्ञापन
barauni bhuj amrit bharat express bihar gujarat train connectivity
अमृत भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल ने बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात को जोड़ेगी। ट्रेन करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रेलवे की इस घोषणा से बरौनी समेत आसपास के यात्रियों को पश्चिम भारत की यात्रा के लिए एक नया रेल विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।
विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ट्रेन के रास्ते में कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ा गया है। इसके प्रमुख वाणिज्यिक ठहराव में समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा होगी। इससे इन राज्यों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से बरौनी और उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए गुजरात और राजस्थान की ओर यात्रा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।


पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच बढ़ेगा रेल संपर्क
रेलवे के मुताबिक, यह सेवा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। नई ट्रेन के परिचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बरौनी से इस नई सेवा के जुड़ने के बाद पश्चिम भारत जाने वाले यात्रियों के लिए रेल नेटवर्क में एक और विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed