Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aa8a6b93e96029a760c3064","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:30 PM, 15-Sep-2026
बिहार: बाढ़ ने 40 हजार बच्चों की परीक्षा रोकी, बेगूसराय में 169 स्कूल प्रभावित; कहीं पानी तो कहीं राहत शिविर
बेगूसराय में बाढ़ के कारण शिक्षा व्यवस्था पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर 169 स्कूल पानी और आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं 22 विद्यालयों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर और सामुदायिक रसोई चल रही हैं। ऐसे हालात में 40 हजार से अधिक बच्चों की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। और पढ़ें09:05 PM, 15-Sep-2026
Bihar: जमुई में पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत; मची चीख पुकार
जमुई में पूजा से जुड़े आयोजनों के बीच पानी में डूबने की घटनाओं ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सोनो में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों की जान गई, जबकि चकाई में कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई बच्ची की मौत हो गई। तीसरे हादसे में ग्रामीणों ने घाट पर बालू उठाव से बने गहरे गड्ढों को हादसे की वजह बताया है। और पढ़ें
विज्ञापन
08:19 PM, 15-Sep-2026
चिराग और तेजस्वी हैं 'युवराज': पप्पू यादव ने सरकार-विपक्ष पर साधा निशाना; बाढ़ में जंगल के बीच फंसी नाव
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात कितने चुनौतीपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रभावित टोले तक पहुंचने के दौरान नाव तक घने जंगल में फंस गई। ग्रामीणों ने भोजन, पानी, आवागमन, पशु चारा और आर्थिक संकट की समस्याएं बताईं। और पढ़ें07:49 PM, 15-Sep-2026
बिहार: कौन लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा तक पहुंचा रहा था? मधुबनी में 50 से अधिक नाबालिगों का रेस्क्यू
मधुबनी में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से काम कराने के मामले ने सुरक्षा और मानव तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद महिला थाना में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी है। और पढ़ें07:11 PM, 15-Sep-2026
बिहार: मुंबई से ट्रेन में 1700 किमी सफर...गयाजी पहुंचे बप्पा, 10 साल से कायम है अनोखी आस्था; भव्य दरबार सजा
गयाजी के पावरगंज में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यहां लगातार दसवें वर्ष मुंबई से करीब 1700 किलोमीटर का सफर तय कर गणपति बप्पा की प्रतिमा ट्रेन से लाई गई है। इस बार 4.5 फीट ऊंची प्रतिमा को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के पार्सल वैन से लाया गया। और पढ़ें07:05 PM, 15-Sep-2026
अलाउद्दीन बने अखिलेश: सनातन भवन में हुआ शुद्धीकरण, हिंदू धर्म अपनाने के पीछे बताई ये वजह; देखें वीडियो
अलाउद्दीन को जनेऊ धारण कराया गया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का अध्ययन करने और उसकी विचारधारा को समझने के बाद अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का निर्णय लिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 PM, 15-Sep-2026
बिहार: पीडीएस के चावल की गुणवत्ता पर भड़के मंत्री, बैठक में अधिकारी को लगाई फटकार; बोले- उच्चस्तरीय जांच होगी
वैशाली में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान PDS दुकानों पर मिल रहे चावल की गुणवत्ता का मुद्दा प्रमुखता से उठा। खराब चावल की शिकायतों पर मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने नाराजगी जताते हुए एक अधिकारी को फटकार लगाई और राइस मिलों से आने वाले घटिया चावल की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही। और पढ़ें06:16 PM, 15-Sep-2026
बिहार: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 22 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई
बिहार एसटीईटी 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। परीक्षा का आयोजन नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से संभावित है। और पढ़ें05:42 PM, 15-Sep-2026
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: गया में 3516 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर, नई भर्तियों को भी मंजूरी
बिहार कैबिनेट ने राज्य में धार्मिक पर्यटन, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, खनन और नागरिक उड्डयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास के लिए ₹2,520 करोड़ तथा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए ₹996.05 करोड़, यानी कुल ₹3,516.05 करोड़ की स्वीकृति प्रमुख फैसला है। और पढ़ें05:19 PM, 15-Sep-2026