फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rahul Raj Meets Bihar CM Samrat Choudhary Teachers Demands

बिहार: नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों पर रखी बात

Sat, 31 Oct 2026 09:07 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 31 Oct 2026 09:07 PM IST
सार

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं को उठाया। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
Rahul Raj Meets Bihar CM Samrat Choudhary Teachers Demands
बिहार सीएम के साथ नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर शिक्षक समुदाय की वर्षों से लंबित मांगों, सेवा संबंधी मुद्दों और अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी का मार्गदर्शन भी रहा। राहुल राज ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


27 अक्टूबर को चुनाव जीतकर पहुंचे विधान परिषद
उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर 2026 को हुई मतगणना के बाद डॉ. राहुल राज सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद निर्वाचित हुए थे। उन्होंने चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर को पराजित किया था। निर्वाचन के बाद से ही शिक्षकों की समस्याओं और उनकी लंबित मांगों को लेकर उनकी सक्रियता सामने आने लगी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सामने रखे शिक्षकों के मुद्दे
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों, सेवा संबंधी विषयों और वर्षों से लंबित मांगों पर चर्चा हुई। राहुल राज ने शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षक अपने जायज अधिकारों और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को इन विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समस्याओं पर विचार का आश्वासन दिया
बताया गया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों की समस्याओं और उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

'शिक्षक समाज का सम्मान और अधिकार प्राथमिकता'
मुलाकात के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षद राहुल राज ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में ठोस पहल होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, उनके अधिकार और भविष्य की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

राहुल राज ने कहा कि शिक्षक हित में उनका प्रयास किसी व्यक्तिगत उद्देश्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए है। शिक्षकों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं को लगातार सरकार और संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद डॉ. राहुल राज पटना स्थित भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। उल्लेखनीय है कि राहुल राज पूर्व में भाजपा से जुड़े रह चुके हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed