फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 31 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:59 PM, 31-Oct-2026

बिहार न्यूज: नहर में मिला कंसल्टेंट मैनेजर का शव, पास खड़ी कार में खून के निशान; हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर में करजा थाना क्षेत्र के खरौना गांव के पास तिरहुत नहर में कंसल्टेंट मैनेजर राहुल ठाकुर (40) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह पताही खरौना गांव के निवासी और एक शिक्षक के पुत्र थे। घटनास्थल के पास उनकी कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली, जिसमें एक बैग और खून के छींटे होने की बात सामने आई है। और पढ़ें
11:59 AM, 31-Oct-2026

बिहार के आज कितने जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 13 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। पटना में आज भी धूप नहीं निकली। सुबह से ही ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
11:32 AM, 31-Oct-2026

पटना में आज: किसानों को इस खास का लाभ लेने का आज आखिरी मौका; नगर निगम में क्या खास होगा?

पटना में आज कई अहम गतिविधियां होंगी। एक दिन पहले लंबित मांगों को लेकर नगर निगमकर्मी ने प्रदर्शन किया था। आज नगर निगम की मेयर ने स्थायी समिति थी बैठक बुलाई है। वहीं बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए नए क्षेत्रों में गन्ना फसल का क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम शुरू किया। इसका लाभ पाने का आज किसानों के पास आखिरी मौका है।  और पढ़ें
10:52 AM, 31-Oct-2026

बिहार: पटना-मुजफ्फरपुर के रेस्टोरेंट में रेड, कहां मिला बासी खाना, कितने सामान जब्त किए गए? जानिए पूरी बात

Patna News: पटना और मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई सामान जब्त कर नष्ट कराया गया। कई रेस्टोरेंट में बासी और एक्सपायर्ड सामग्री मिली। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
09:26 AM, 31-Oct-2026

मुजफ्फरपुर जमीन घोटाला: 70 डिसमिल जमीन के फर्जीवाड़े में आरओ करुण करण निलंबित, पहले भी जा चुके हैं जेल

बिहार के मुजफ्फरपुर में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय कुमार की करीब 70 डिसमिल जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुसहरी अंचल के तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें
07:47 AM, 31-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के नालंदा जिले में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 5 नवंबर 2026 को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक मेले का आयोजन होगा। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed