फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 13 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:42 PM, 13-Sep-2026

Bihar: Neha Jha को Bail नहीं, दादा ने लगाए गंभीर आरोप; शराब बरामदगी में SIT जांच जारी | Samastipur

Bihar: Neha Jha को Bail नहीं, दादा ने लगाए गंभीर आरोप; शराब बरामदगी में SIT जांच जारी | Samastipur और पढ़ें
02:28 PM, 13-Sep-2026

Bihar Flood: बिहार समेत उत्तर भारत में बाढ़ का कहर! घर-खेत डूबे, थम गई जिंदगी की रफ्तार | Report

Bihar Flood: बिहार समेत उत्तर भारत में बाढ़ का कहर! घर-खेत डूबे, थम गई जिंदगी की रफ्तार | Report और पढ़ें
विज्ञापन
01:21 PM, 13-Sep-2026

इंसास से मारी गोली : बिहार में ड्यूटी के दौरान SSB जवान की मौत; दार्जिलिंग निवासी संतरी ने आत्महत्या की?

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित गिलाबाड़ी एसएसबी 19वीं बटालियन कैंप में रविवार सुबह 24 वर्षीय जवान चैन मंडल का शव मिला। बताया जा रहा है कि रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक संतरी ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से सिर में गोली मार ली। और पढ़ें
12:59 PM, 13-Sep-2026

बिहार: निजी स्कूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी का पर्चा चिपकाया; CCTV में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में अहले सुबह हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के मुख्य गेट और दीवार पर करीब 18 राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद बदमाशों ने स्कूल के गेट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपका दिया और फरार हो गए। और पढ़ें
10:30 AM, 13-Sep-2026

फरक्का जल संधि: नीतीश की पार्टी ने लालू राज पर पर बोला हमला, संजय झा बोले- बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी गई

फरक्का जल संधि को लेकर बिहार के सियासी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?
  और पढ़ें
10:26 AM, 13-Sep-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में बदलेगा अहियापुर थाना क्षेत्र का सुरक्षा भूगोल, तीन थानों में बांटने का प्रस्ताव तैयार

मुजफ्फरपुर में बढ़ती आबादी और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बांटने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय भेजा जा रहा है। वर्तमान में प्रस्तावित तीनों स्थानों पर टीओपी संचालित हैं, जिन्हें थाना में बदलने की योजना है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 AM, 13-Sep-2026

बिहार: भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 खोखे बरामद; बाइक सवार बदमाश फरार

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 10 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
08:29 AM, 13-Sep-2026

बिहार: अब अस्पताल के चक्कर खत्म, घर बैठे मिनटों में बनाएं आभा आईडी; आधार से लिंक मोबाइल जरूरी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में आभा आईडी बना सकेंगे। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने इसके लिए चरणबद्ध प्रक्रिया जारी की है। और पढ़ें
07:58 AM, 13-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

लोको चौराहे के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने रेलवे ट्रैकमैन लाल बाबू यादव पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके कंधे में लगी। घायल हालत में भी उन्होंने खुद बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed