फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Tiger Attacks Villager in Manpur Uncontrolled Crowds Raise Safety Concerns in Forest Area

उमरिया: मानपुर में बाघ की दस्तक से मचा हड़कंप, देखने पहुंचे ग्रामीण पर किया हमला; जंगल में भीड़ से बढ़ा खतरा

Sun, 13 Sep 2026 03:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 03:04 PM IST
सार

मानपुर से लगे सेमरी टोला के जंगल में बाघ दिखाई देने के बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इसी दौरान बाघ के करीब पहुंचने पर 50 वर्षीय शंकर पटेल पर उसने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है और ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने व बाघ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
Umaria Tiger Attacks Villager in Manpur Uncontrolled Crowds Raise Safety Concerns in Forest Area
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमारिया जिले के मानपुर के करीब जंगल में बाघ की दस्तक से रविवार को इलाके में सनसनी फैल गई। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 स्थित सेमरी टोला के जंगल में बाघ दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। बाघ को करीब से देखने की उत्सुकता लोगों पर भारी पड़ गई और इसी दौरान एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शंकर पटेल पिता जानकी प्रसाद, उम्र 50 वर्ष, बाघ को देखने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान वह बाघ के काफी करीब पहुंच गए। अचानक बाघ ने शंकर पटेल पर हमला कर दिया। बाघ के झपटने से मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


आसपास के क्षेत्र में फैली दहशत
बाघ के हमले की खबर मिलते ही सेमरी टोला सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। खास बात यह है कि बाघ मानपुर शहर से लगे इलाके तक पहुंच गया है। इससे उन ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, जिनका रोजाना जंगल से लगे रास्तों से आना-जाना होता है। बाघ दिखाई देने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे थे। ग्रामीणों की यह भीड़ बाघ के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वन क्षेत्र में बाघ जैसे हिंसक वन्यजीव के सामने जाने या उसे घेरकर देखने की कोशिश बेहद जोखिम भरी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है। इसके बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की उम्मीद है। ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और बाघ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल, सेमरी टोला के जंगल में बाघ की मौजूदगी ने पूरे इलाके की चिंता बढ़ा दी है। जिस बाघ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी, वही कुछ ही देर में लोगों के लिए खौफ का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed