Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a97752c2770b7f3250b82a4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:29 PM, 02-Sep-2026
घर तक डॉक्टर : आज से 90 दिनों तक बिहार में सरकार कराएगी जांच-उपचार; छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग है लक्ष्य
बिहार में छह करोड़ लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू हुआ। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की घर-घर जांच होगी और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा। 38 जिलों में जागरूकता रथ रवाना किए गए हैं। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। और पढ़ें03:15 PM, 02-Sep-2026
बिहार: खेत देखने गए युवक की हत्या, पुल के नीचे झाड़ियों में मिला शव; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में खेत देखने गए युवक मंगनू यादव की हत्या कर शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। खेत में मृतक की चप्पल और मोबाइल मिले हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपुर-बहेड़ी स्टेट हाईवे जाम कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
12:11 PM, 02-Sep-2026
बिहार न्यूज: नाबालिग से दिनदहाड़े दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में मंगलवार दोपहर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई। पीड़िता के अनुसार, दो आरोपियों ने उसे जबरन सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। और पढ़ें11:09 AM, 02-Sep-2026
बिहार: बूढ़ी गंडक में लापता बीए छात्र का शव बरामद, पुल पर मिली थी चप्पल; मौत की वजह पर परिजनों का अलग दावा
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में लापता 21 वर्षीय बीए छात्र अजय कुमार का शव बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। अजय नजीरपुर निवासी बेनी पासवान का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार और परेशान चल रहा था और बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। और पढ़ें09:58 AM, 02-Sep-2026
बिहार न्यूज: गंगा फिर उफान पर, 38.56 मीटर पहुंचा जलस्तर; कटाव से 30 से अधिक मकानों पर खतरा
मुंगेर में चार दिनों की राहत के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह छह बजे से बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद जलस्तर 38.56 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। और पढ़ें09:43 AM, 02-Sep-2026
गुरपा-गुझंडी घाटी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ का मलबा: चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; कई ट्रेनें प्रभावित
गया-कोडरमा रेलखंड की गुरपा-गुझंडी घाटी में तेज बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने मलबा देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 AM, 02-Sep-2026
बिहार का मौसम: आज कई जिलों में अलर्ट, पटना में सुबह से हो रही बारिश; गंगा कहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही?
पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। गंगा भी उफान पर है। इस सप्ताह बारिश की स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए जानते हैं मौसम का हाल... और पढ़ें08:36 AM, 02-Sep-2026
इंडियन रेलवे: राजेंद्र पुल पर 14 दिन का मेगा ब्लॉक, 47 ट्रेनें रद्द; सैकड़ों का बदलेगा रूट
गंगा पर बने नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए मोकामा में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-एनआई और एनआई कार्य होगा। इस दौरान 47 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 384 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। और पढ़ें07:56 AM, 02-Sep-2026
बिहार: चार युवकों की शराब में जहर था; पुलिस ने बताया- किसने-क्यों मिलाया विष? पांचवें शख्स लाली पर आरोप
Bihar News: पटना में चार युवकों की मौत जहरीली शराब नहीं हुई, बल्कि साजिशन जहर दिया गया- 'अमर उजाला' ने पहले ही बताया था। अब सामने वही बात आ रही है, लेकिन केस की गवाही नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का एंगल पुलिस ने सामने रखा है। इसका विरोध भी हो रहा। और पढ़ें07:52 AM, 02-Sep-2026