Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8cfe4f14513fec4b04d9c6","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:22 PM, 25-Aug-2026
बिहार: पटना नगर निगम का भ्रष्टाचार खुलेगा! 5798 वाणिज्यिक संस्था-संगठन के लिए नियम बदलेगी सरकार की यह समिति?
Bihar News : पटना से पेट्रोल पंप, होटल, स्कूल, कार्यालय, दुकान से लेकर मोबाइल टावर तक कहां ले जाएगा नगर निगम? इस सवाल का जवाब लोगों को नहीं मिल रहा। सत्ताधारी जन प्रतिनिधियों को भी नहीं मिला। अब सरकार ने समिति बनाई है। और पढ़ें07:20 PM, 25-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: सावन की बारिश भी नहीं बिगाड़ेगी राखी का सफर, डाक विभाग की नई पहल बनी बहनों का भरोसा
रक्षाबंधन से पहले सावन की बारिश के बीच डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है। बिहार के डाकघरों में 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे, विशेष काउंटर, पैकेजिंग सुविधा और डाक शुल्क में 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। देश के साथ विदेशों में भी राखियां भेजी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
विज्ञापन
06:57 PM, 25-Aug-2026
बिहार: डिजिटल दौर में सरकारी सूचना तंत्र को धार देने की तैयारी, दिल्ली में जुटे राज्यों के सचिव
नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच सूचना एवं जनसंचार व्यवस्था को मजबूत करने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप नई प्रणालियां अपनाने और बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। और पढ़ें06:20 PM, 25-Aug-2026
बिहार: सम्राट सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां पहुंचेंगी घर-घर, इस पर भी होगा फोकस; अधिकारियों को मिला निर्देश
पटना में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिनों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम प्रचार करने के निर्देश दिए। और पढ़ें06:04 PM, 25-Aug-2026
बिहार: भोजपुर में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर; 30 से ज्यादा गांव प्रभावित
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दर्जनों गांवों में खेत-बधार और ग्रामीण सड़कें जलमग्न हैं। फसलों के साथ पशु चारे का संकट भी बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें05:30 PM, 25-Aug-2026
बिहार: रात में खुली पति की आंख तो सीढ़ी पर मिली पत्नी की लाश, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में तीन धुर जमीन के विवाद में 33 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चाकू से वार के निशान भी मिले हैं। मृतका के पति ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 25-Aug-2026
बिहार: नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी का जलवा, लक्ष्मी भार्गव बनीं ‘मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026’
नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने मॉडलिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब जीता। अब वर्ष 2027 में बोलीविया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। और पढ़ें04:44 PM, 25-Aug-2026
बिहार: चैनछपरा में पूजा के बाद विवाद, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति; प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैनछपरा गांव में हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद तनाव का माहौल है। घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। और पढ़ें03:45 PM, 25-Aug-2026
बिहार: पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में डीड राइटरों का आंदोलन तेज, कांग्रेस का मिला समर्थन; दी ये चेतावनी
बिहार के गया में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में डीड राइटरों का कलमबंद आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। डीड राइटरों ने सरकार से व्यवस्था वापस लेने की मांग करते हुए न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। और पढ़ें02:47 PM, 25-Aug-2026