फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :minister deepak p rakash says we work regarding delimitation and the reservation

बिहार: पंचायत चुनाव की तारीख पर अभी सस्पेंस, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- प्रक्रिया पूरी होने दें

Tue, 25 Aug 2026 08:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 08:46 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर कहा कि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि परिसीमन और आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव आयोग तारीख की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :minister deepak p rakash says we work regarding delimitation and the reservation
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश।

विस्तार

बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश मुजफ्फरपुर जिले के झपहा पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री दीपक प्रकाश एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जानकारी लेने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।

विज्ञापन

इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराने में सरकार के विभाग पूरा सहयोग कर रहे हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव होंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर उनका विभाग पूरी तरह गंभीर है। चुनाव पारदर्शी व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। सरकार चुनाव कराने को लेकर गंभीर है, लेकिन चुनाव की तारीख तय करना चुनाव आयोग का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि चुनाव से पहले सरकार का निर्णय है कि पहले परिसीमन का कार्य कराया जाए। इसके बाद आरक्षण रोस्टर पर काम किया जा रहा है। इस दिशा में पंचायती राज विभाग की ओर से चुनाव आयोग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव आयोग चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा।



ये भी पढ़ें- झारखंड: जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत 10 पर FIR, 40 अज्ञात आरोपी; CCTV खंगाल रही पुलिस

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग इस दिशा में सभी बिंदुओं पर काम कर रहा है। परिसीमन और आरक्षण रोस्टर पर काम पूरा होने के बाद ही चुनाव होंगे। फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान चुनाव आयोग को सहयोग करने, परिसीमन का काम पूरा कराने और इसके बाद आरक्षण रोस्टर पर काम करने पर है। मंत्री ने कहा कि इसको लेकर उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से जानकारी और फीडबैक ले रही है। यह एक लंबी प्रक्रिया है और इसके कारण पंचायत चुनाव में कुछ और समय लग सकता है।

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

 

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed