Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8910ca4f999ec33304a323","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:42 PM, 22-Aug-2026
Bihar News: कटिहार में चाकूबाजी से बढा खौफ, 20 वर्षीय युवक की हत्या, बड़ा भाई गंभीर घायल; गांव में तनाव
कटिहार के पोठिया में चाकूबाजी की वारदात में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाइयों पर पड़ोसी युवक से विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें05:08 PM, 22-Aug-2026
BPSC Auditor 2026 Result: बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 1248 अभ्यर्थी सफल, कितनी गई कटऑफ?
BPSC Auditor Prelims 2026 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 10,856 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।और पढ़ें
विज्ञापन
04:21 PM, 22-Aug-2026
Bihar News: नगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरना
मुजफ्फरपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को विकास कार्यों को लेकर हुए जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई। जर्जर सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई और नाला व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बैठक कक्ष में धरने पर बैठ गए। और पढ़ें04:00 PM, 22-Aug-2026
Bihar News: 22 एकड़ सरकारी जमीन का कथित खेल! 230 लोगों के नाम कर दी रजिस्ट्री-जमाबंदी; जांच की मांग
गयाजी में 22 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित बड़े भूमि घोटाले का मामला सामने आया है। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने आरोप लगाया कि 2018 से 2022 के बीच सरकारी जमीन की अवैध रजिस्ट्री कराकर 230 लोगों के नाम जमाबंदी कर दी गई। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें03:17 PM, 22-Aug-2026
बिहार: दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार; एक ने बदली स्कूल की तस्वीर, दूसरी ने आसान की पढ़ाई
Bihar News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए बिहार की गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद और बांका की खुशबू कुमारी का चयन हुआ है। दोनों शिक्षिकाओं ने नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण और सामुदायिक सहभागिता के जरिए सरकारी स्कूलों में उल्लेखनीय बदलाव किए। पुष्पा ने टीएलएम से पढ़ाई को आसान बनाया, जबकि खुशबू ने स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के साथ बाल सुरक्षा और नेतृत्व विकास पर विशेष काम किया।और पढ़ें
02:56 PM, 22-Aug-2026
Bihar: नेपाल से छोड़ा गया पानी, गंडक ने पार किया खतरे का निशान; 3 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी
Bihar News: नेपाल स्थित बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के वैशाली में गंडक नदी उफान पर है। लालगंज में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 22-Aug-2026
Bihar: संध्या आरती के बीच शक्तिपीठ मां चंडिका के गर्भगृह में घुसा गंगा का पानी, प्रवेश द्वार पर बाढ़ की दस्तक
Bihar News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से मुंगेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार शाम संध्या आरती के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें12:58 PM, 22-Aug-2026
Bihar: समस्तीपुर में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एसिड हमले में झुलसे युवक ने 23 दिन बाद तोड़ा दम
Bihar News: समस्तीपुर के मालीनगर गांव में 29 जुलाई को जमीन विवाद के दौरान हुए एसिड हमले में गंभीर रूप से झुलसे प्रवीण नारायण की 23 दिन बाद डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल हुए थे। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। और पढ़ें12:57 PM, 22-Aug-2026
Bihar: पटना में फिर बड़ा हंगामा, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस से झड़प
Protest in Patna : पटना में लोकभवन मार्च के दौरान फिर पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प की नौबत आ गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान बेली रोड पर जमकर हंगामा हुआ। भारी जाम लग गया। और पढ़ें12:02 PM, 22-Aug-2026