फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Killed in Bike Collision; Furious Villagers Create Ruckus, Set Fire to Road and Confront Police

Bihar: समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने महिला को रौंदा; मौत के बाद सड़क पर बवाल और आगजनी

Sat, 22 Aug 2026 08:06 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र स्थित विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बनवारा चौक के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाई स्कूल बनघारा के समीप विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य सड़क को शव के साथ जाम कर दिया।

विज्ञापन
Woman Killed in Bike Collision; Furious Villagers Create Ruckus, Set Fire to Road and Confront Police
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग।

विस्तार

समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बनवारा चौक के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

विज्ञापन


लोगों ने हाई स्कूल बनघारा के समीप विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य सड़क को शव के साथ जाम कर दिया। इसके बाद सड़क पर आगजनी कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ घंटों नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जाम हटाने पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई और झड़प होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

मृतका की पहचान दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर घटहो पंचायत के वार्ड संख्या-17 निवासी शिवशंकर साह की पत्नी जीवछी देवी (55) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जीवछी देवी शनिवार दोपहर खेत में मजदूरी करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बनवारा चौक के समीप विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मचा हड़कंप, बाइक सवार फरार
घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे। महिला की मौत की खबर से लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मुख्य सड़क पर वाहन चालक अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण हादसे लगातार हो रहे हैं। इसी को लेकर लोगों का गुस्सा पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भड़क उठा।

आगजनी कर मुख्य सड़क जाम, घंटों काटा बवाल
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाई स्कूल बनघारा के समीप सड़क पर आगजनी कर विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य मार्ग को शव के साथ पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकलने की कोशिश करते नजर आए। घटना और जाम की सूचना मिलने पर घटहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

घटहो थानाध्यक्ष को झेलना पड़ा विरोध, झड़प की स्थिति
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटहो थानाध्यक्ष रजनीश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका भी विरोध किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हुई और कुछ देर के लिए झड़प की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

अंचल पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद ने संभाली स्थिति
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय अंचल पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों और मृतका के परिजनों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। पुलिस निरीक्षक लोगों को समझाने तथा स्थिति को शांत करने में जुटी रहीं। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात बाइक चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में गंगा का रौद्र रूप! रातोंरात डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; फसलों पर संकट

जाम से यातायात प्रभावित
घंटों सड़क जाम रहने के कारण विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटे रहे।

पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का विरोध जारी था और प्रशासन की ओर से उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग फ

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग।

 

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग फ

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग।

 

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग फ

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर हंगामा करते आक्रोशित लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed