फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :class 4th student from telangana goes missing from school hostel police team formed

Bihar News: स्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Aug 2026 09:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 09:23 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल के हॉस्टल से चौथी कक्षा का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र हॉस्टल की खिड़की खोलकर बाहर निकल गया, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :class 4th student from telangana goes missing from school hostel police team formed
तेलंगाना का छात्र लापता

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सरगणेशदत्त नगर स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल से चौथी कक्षा का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार दोपहर अचानक उसके लापता होने के बाद स्कूल प्रशासन से लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने छात्र की जल्द से जल्द बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लापता छात्र देवांशु ठाकुर के पिता का नाम चंदन ठाकुर और माता का नाम अनुराधा देवी ठाकुर है। छात्र का अस्थायी पता लक्ष्मीनगर, पताही, सदर थाना, मुजफ्फरपुर है। वहीं, उसका स्थायी पता सुभाष नगर, कुतुबुल्लापुर, जिदी मेटला, जिला के.वी. रंगारेड्डी, तेलंगाना है।

विज्ञापन

हॉस्टल की खिड़की खोलकर निकल गया छात्र
मामले को लेकर स्कूल के प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार 21 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे स्कूल में छुट्टी हुई। इसी दौरान देवांशु कथित तौर पर हॉस्टल के कमरे की खिड़की खोलकर बाहर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक छात्र के दिखाई नहीं देने पर हॉस्टल के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है। छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



ये भी पढ़ें-  Bihar News: बिहार में गंगा का रौद्र रूप! रातोंरात डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; फसलों पर संकट

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश तेज

सदर थाना पुलिस ने बताया कि छात्र के परिजनों के संपर्क में पुलिस लगातार है। संभावित ठिकानों पर नजर रखते हुए छापेमारी की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और स्थानीय स्तर से मिले इनपुट के आधार पर छात्र की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र को जल्द ही सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed