फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :gang selling fake judicial stamp welfare tickets busted three arrested one

Bihar News मुजफ्फरपुर में नकली ज्यूडिशियल स्टांप-टिकट का खेल बेनकाब, तीन गिरफ्तार; 32 फर्जी टिकट बरामद

Sat, 22 Aug 2026 09:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 09:10 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में नकली ज्यूडिशियल स्टांप और टिकट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों के पास से 32 फर्जी टिकट और नौ ज्यूडिशियल स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :gang selling fake judicial stamp welfare tickets busted three arrested one
फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने नकली ज्यूडिशियल स्टांप और टिकट की बिक्री करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 फर्जी टिकट और नौ ज्यूडिशियल स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने हाल ही में इस अवैध कारोबार की शुरुआत की थी और इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

दरअसल, मुजफ्फरपुर अनुमंडल पूर्वी कार्यालय में पदस्थापित एक कर्मी और वादी रामनाथ कुमार ने फर्जी टिकट की बिक्री के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कुछ लोग फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप और टिकट की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र-1 सुरेश कुमार और एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस गोरखधंधे में चार लोग शामिल थे। इनमें से एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 32 फर्जी टिकट और नौ ज्यूडिशियल स्टांप पेपर बरामद किए हैं।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि ज्यूडिशियल स्टांप पेपर और वेलफेयर टिकट जैसे दिखने वाले फर्जी टिकटों की बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में एसडीएम पूर्वी के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी, जो इस मामले में वादी भी हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी।



ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में गंगा का रौद्र रूप! रातोंरात डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; फसलों पर संकट

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी मुरारी कुमार, प्रभात चौधरी और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सत्यम कुमार मौके से फरार होने में सफल रहा।  गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप

फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप

 

फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप

फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed