10:06 PM, 09-Jul-2026
NDA की बैठक से पहले राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर दिया बयान
NDA की बैठक से पहले राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर दिया बयान
और पढ़ें
09:23 PM, 09-Jul-2026
Bihar: जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पटना से गांव लौट रहा था
सारण के जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिवान निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत हो गई। वह पटना से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
और पढ़ें
09:18 PM, 09-Jul-2026
Bihar: फेरों से पहले मंडप पहुंची पुलिस, 14 वर्षीय बच्ची की शादी रुकवाई; 32 वर्षीय दूल्हा समेत चार गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के रक्सौल में प्रशासन, एसएसबी और 'प्रयास' संस्था ने संयुक्त कार्रवाई कर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। राजस्थान से आए 32 वर्षीय कथित दूल्हे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
और पढ़ें
08:32 PM, 09-Jul-2026
Bihar: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें कब आएगा रैंक कार्ड?
बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 से 18 जुलाई तक आवेदन होंगे। पहले दो चरणों में गेट स्कोर के आधार पर काउंसलिंग होगी। रिक्त सीटों पर बाद में बीटेक/बीई अंकों के आधार पर नामांकन किया जाएगा।
और पढ़ें
08:16 PM, 09-Jul-2026
Bihar: मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन सरकार ने वापस ली, नई मिल और गन्ना रिसर्च सेंटर का रास्ता साफ
बिहार सरकार ने मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस लेकर नई चीनी मिल, गन्ना अनुसंधान संस्थान और अन्य औद्योगिक इकाइयों का रास्ता साफ किया है। इससे गन्ना किसानों को बाजार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
और पढ़ें
08:12 PM, 09-Jul-2026
Bihar: पीएमसीएच में इस महीने लगेंगी दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन, बिहार में पहली बार रिसर्च आधारित सुविधा
पीएमसीएच में इस महीने दो सीटी स्कैन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित होगी। नई मशीनों से प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की जांच संभव होगी। इससे प्रतीक्षा समय घटेगा, शोध को बढ़ावा मिलेगा और कम शुल्क पर आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
और पढ़ें
08:08 PM, 09-Jul-2026
Bihar Accident: सीवान में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत
सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 12 वर्षीय अनीश कुमार रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें
08:00 PM, 09-Jul-2026
Bihar: युवक ने लगाया जबरन शादी का आरोप, युवती बोली- प्रेम विवाह था, दहेज मांग रहा था; पुलिस पहुंची
बाढ़ सिविल कोर्ट में कथित पकड़ौआ विवाह को लेकर हंगामा हो गया। युवक ने कोर्ट मैरिज के कागजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। वहीं, युवती ने प्रेम विवाह का दावा किया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। और पढ़ें
07:47 PM, 09-Jul-2026
Bihar News: सारण में डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
सारण के तरैया में पुल निर्माण कार्य में लगे डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही भारी वाहनों का परिचालन केवल रात में कराने की मांग उठाई।
और पढ़ें
07:15 PM, 09-Jul-2026
Railway: पुणे, दिल्ली-आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, 11 जोड़ी ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पुणे, दानापुर, नई दिल्ली, आनंद विहार, बरौनी, दरभंगा, सहरसा और पूर्णिया समेत कई रूटों पर ट्रेनें नई तिथियों तक चलेंगी।
और पढ़ें