Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Party Rejigs National Team Sharwan Kumar Gets Uttar Pradesh Charge Names New State In-charges

जदयू ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल: श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की कमान, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली जानिए?

Tue, 17 Nov 2026 06:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Nov 2026 06:39 PM IST
सार

बिहार की सियासत से लेकर दूसरे राज्यों तक जदयू ने संगठन में नई जान फूंकने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने कई अनुभवी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देकर अपना सियासी नेटवर्क मजबूत करने का दांव चला है। इस बदलाव में किन नेताओं को मिला अहम पद और किसकी भूमिका बदली, इस खबर में जानिए सबकुछ...

विज्ञापन
Nitish Kumar Party Rejigs National Team Sharwan Kumar Gets Uttar Pradesh Charge Names New State In-charges
जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश कुमार की पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आदेश पर राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने फेरबदल का पद जारी किया।  मंगलवार को संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। वहीं, पूर्व सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को उत्तर पूर्व का सह-प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जदयू की ओर से बताया गया कि संगठनात्मक फेरबदल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत कई पदों पर नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अशफाक राज को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी
जदयू ने कई राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए महासचिव और सचिव स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। महासचिवों में महाराष्ट्र के लिए श्याम रजक, झारखंड के लिए रामसेवक सिंह, महिला विंग के लिए कंचनजैन परवीन, दिल्ली के लिए सुनील कुमार (इंजीनियर), अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लिए मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, हरियाणा के लिए राज सिंह मान, ओडिशा के लिए मनीष कुमार वर्मा, गोवा के लिए हर्बिंदर सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के लिए राजीव रंजन प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, असम, पश्चिम बंगाल और महिला प्रकोष्ठ में भी सचिवों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

Nitish Kumar Party Rejigs National Team Sharwan Kumar Gets Uttar Pradesh Charge Names New State In-charges
जदयू नेता श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और मध्य प्रदेश इकाई में भी बदलाव
इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने दिल्ली और मध्य प्रदेश की संगठनात्मक इकाइयों में बदलाव किया है। शैलेन्द्र कुमार को दिल्ली इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए राष्ट्रीय सचिव और पंजाब राज्य इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, कमलेश राय को तत्काल प्रभाव से दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सुधीर बांका को मध्य प्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में तीन लोगों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें निखिल मंडल, कौशल सिंह और शान्ति पाठक शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed