फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:05 PM, 02-Jul-2026

मोस्ट वांटेड अपराधी पति की चुनावी रंजिश में हुई थी हत्या, अब कोर्ट में गवाही से पहले महिला नेत्री का मिला शव

रोहतास की पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून का शव औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में सोन नहर से बरामद हुआ है। रानी खातून अपने पति कल्लू खान हत्याकांड की अहम गवाह थीं और 7 जुलाई को कोर्ट में उनकी गवाही होनी थी। पुलिस चुनावी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
  और पढ़ें
10:51 PM, 02-Jul-2026

Bihar: नालंदा डबल मर्डर पर चिराग पासवान का बड़ा एलान, पीड़ित परिवार को नौकरी और पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

नालंदा के गंजपर गांव में दो युवकों की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने नौकरी, बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का भरोसा दिया और कहा कि सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार या सरेंडर कर चुके हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
10:14 PM, 02-Jul-2026

Bihar: जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्त को बुलाया, सीने में मार दी गोली; 1 KM पैदल चलकर बचाई जान

Vaishali News: वैशाली के हरवंसपुर दियारा में जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवक को उसके दोस्त ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर लोगों तक पहुंचा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें
09:10 PM, 02-Jul-2026

Bihar: सोशल मीडिया पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी धराया, मोबाइल बरामद

पटना में एक युवक को महिलाओं की कथित एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने और फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।
  और पढ़ें
08:57 PM, 02-Jul-2026

Bankipur Election : नितिन नवीन की सीट पर भाजपा के सामने प्रशांत किशोर ही! जन सुराज ने एलान की तारीख बताई

Bihar News : पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जन सुराज प्रत्याशियों की अंतिम सूची तक पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नाम के एलान का इंतजार होता रहा। अब उप चुनाव में जन सुराज उनके नाम को लेकर पक्का हो रही है। और पढ़ें
08:48 PM, 02-Jul-2026

Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक की बिहार तक पहुंची आंच! साइबर कैफे पर STF का छापा, बड़े खुलासे के संकेत

Vaishali News: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस और पटना एसटीएफ ने हाजीपुर के एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मामले के कथित मास्टरमाइंड के खिलाफ लुकआउट नोटिस की तैयारी चल रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:29 PM, 02-Jul-2026

Bihar: 15 अगस्त से बड़े बदलाव की तैयारी, सरकारी अस्पतालों से नहीं होगा मनमाना रेफरल! सीएम सम्राट का बड़ा आदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में 15 अगस्त 2026 से सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल रोकने, एमआरआई और ट्रॉमा सेंटर की सुविधाओं पर कई के निर्देश दिए। जानिए इस बैठक में क्या रहा खास। और पढ़ें
08:02 PM, 02-Jul-2026

Bihar: चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला; गंभीर

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर एक महिला पर घर में घुसे बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
  और पढ़ें
07:11 PM, 02-Jul-2026

Bihar: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अचानक बंद हुआ रास्ता, मचा हंगामा; विरोध के आगे झुका प्रशासन, फिर खुला बैरियर

अररिया के जोगबनी-रानी भंसार सीमा पर नेपाल प्रशासन द्वारा आम लोगों की आवाजाही रोकने से तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के विरोध के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर बैरियर संख्या-03 को दोबारा खोल दिया, जिससे हालात सामान्य हो गए।
  और पढ़ें
06:43 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी'

बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के आरोपी डीएसपी राजेश कुमार शर्मा की मद्य निषेध विभाग में पोस्टिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे 'जख्मों को कुरेदने जैसा' बताते हुए कहा कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना जनता के बीच गलत संदेश देता है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed