फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   miscreants attacked a woman with a sharp-edged weapon leaving her critically injured bihar news

Bihar: चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला; गंभीर

Thu, 02 Jul 2026 08:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 08:02 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर एक महिला पर घर में घुसे बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
miscreants attacked a woman with a sharp-edged weapon leaving her critically injured bihar news
बदमाश ने महिला पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरुवार की अहले सुबह घर में चोरी की नीयत से घुसे एक बदमाश का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसा। आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई। जब उसने चोरी का विरोध किया, तो बदमाश ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर प्राइवेट पार्ट में फंसा धारदार हथियार निकाल दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


'बयान दर्ज, आरोपी की तलाश जारी'
इस मामले में एसडीपीओ (ईस्ट-1) आलय वत्स ने बताया कि घर में घुसकर बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्य
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें: अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी'

आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के समय की परिस्थितियों और आरोपी की गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed