फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   prashant kishor candidate in bankipur election as decided by jan suraj party in nitin nabin patna bihar news

Bankipur Election : नितिन नवीन की सीट पर भाजपा के सामने प्रशांत किशोर ही! जन सुराज ने एलान की तारीख बताई

Thu, 02 Jul 2026 08:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

Bihar News : पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जन सुराज प्रत्याशियों की अंतिम सूची तक पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नाम के एलान का इंतजार होता रहा। अब उप चुनाव में जन सुराज उनके नाम को लेकर पक्का हो रही है।

विज्ञापन
prashant kishor candidate in bankipur election as decided by jan suraj party in nitin nabin patna bihar news
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज की अंतिम परीक्षा अब हो ही जाएगी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर पिछले साल हुए चुनाव में उसका कोई प्रत्याशी नहीं जीत सका था। कई वजहों में एक कारण यह भी था कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में खुद नहीं उतरे थे। लेकिन, अब उन्होंने बड़े चैलेंज की तैयारी कर ली है। जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रशांत किशोर को उतारने का फैसला कर लिया है। पांच जुलाई को कोर कमिटी की बैठक के बाद इसका एलान होगा। पार्टी ने यही जानकारी दी है।

विज्ञापन


किस आधार पर जन सुराज लेने जा रहा यह फैसला, बताया
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बांकीपुर उप चुनाव की तारीखें आने के बाद यह एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक महीने तक बांकीपुर की जनता से फीडबैक लिया और उसी आधार पर जन सुराज के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर की यहां से जीत सुनिश्चित मानते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है। मनोज भारती ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बांकीपुर के लोगों में केंद्र व राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। लोग इस सरकार से परेशान हैं और उसे सबक सिखाने के लिए वह प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी चाहते हैं। पार्टी नेताओं का भी यही मानना है कि जन सुराज के सूत्रधार इस चुनाव में उतरें। बस, पांच जुलाई को कोर कमिटी की बैठक में इसपर मुहर लगने का इंतजार है।
विज्ञापन


नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद ही तय हो गया था
2005 में पिता नवीन किशोर सिन्हा के असामयिक निधन के बाद हुए उप चुनाव में नितिन नवीन ने उनकी बांकीपुर सीट पर चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीते थे। उसके बाद से नितिन नवीन यहां के विधायक लगातार बन रहे थे। पिछले साल बिहार चुनाव के बाद वह मंत्री पद की शपथ ले चुके थे, लेकिन अचानक उनका नाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आ गया। फिर जब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए तो पार्टी ने उनके लिए राज्यसभा की सीट चुन ली। इस तरह राज्यसभा सांसद बनने के कारण नितिन नवीन का बांकीपुर सीट छोड़ना तय हो गया और वही हुआ भी। अब गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उप चुनाव का एलान किया तो सबसे तत्परता दिखाते हुए जन सुराज ने ही अपनी मंशा जाहिर की है। मतलब, पार्टी ने सीधे तौर पर भाजपा के शीर्ष नेता नितिन नवीन को ही चैलेंज कर दिया है। एक तो यह उनकी पारंपरिक सीट थी और दूसरी यह कि वह अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकीपुर उप चुनाव के लिए यह तारीखें खास
बांकीपुर सीट के उप चुनाव के लिए गुरुवार को पटना में आचार संहिता लागू हो चुकी है। छह जुलाई को इस उप चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 13 जुलाई तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा। 16 जुलाई तक नाम वापसी के बाद जो प्रत्याशी बचे रहेंगे, वह मैदान में मुकाबिल होंगे। 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को चुनाव परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed