फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man-used-blackmail-women-posting-photos-with-them-on-Instagram

Bihar: सोशल मीडिया पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी धराया, मोबाइल बरामद

Thu, 02 Jul 2026 09:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 09:10 PM IST
सार

पटना में एक युवक को महिलाओं की कथित एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने और फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन
man-used-blackmail-women-posting-photos-with-them-on-Instagram
इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेलिंग करने वाला युवक पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक को स्थानीय युवकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरों से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उन्हें अपने साथ आपत्तिजनक रूप में एडिट कर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। आरोपी को केटीएम बाइक के साथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि उसकी बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे संदेह और गहरा गया।

विज्ञापन


मां की एडिटेड तस्वीर देखकर खुला मामला
पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात मोबाइल चलाने के दौरान उसे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें उसकी मां की तस्वीर को एडिट कर एक युवक के साथ आपत्तिजनक रूप में साझा किया गया था। इसके बाद उसने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह उसने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोस्तों की सूचना पर युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान उसके दोस्तों ने जानकारी दी कि सन्नी कुमार नामक युवक इस तरह की हरकतों में शामिल रहता है। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ कथित आरोपी की निगरानी की और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में मिले कई एडिटेड फोटो और फेक अकाउंट
पीड़ित का दावा है कि आरोपी के मोबाइल की जांच में करीब 20 लड़कियों और महिलाओं की एडिटेड तस्वीरें और वीडियो मिले। इसके अलावा, मोबाइल में 10 से अधिक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी मिले, जो कथित तौर पर लड़कियों के नाम से बनाए गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से किसी ने शिकायत नहीं की।

शराब के धंधे से जुड़े होने का भी आरोप
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के मोबाइल में शराब की बोतलों से जुड़े वीडियो मिले हैं। उसके अनुसार, आरोपी कई महीनों से अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा रहा है। उसने दावा किया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले आरोपी के कथित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी भी की थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।


यह भी पढ़ें: अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी'

पुलिस कर रही मोबाइल की जांच
पीड़ित ने आशंका जताई कि आरोपी एडिटेड तस्वीरों के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता होगा। उसने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर मामला निपटाने की भी बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed