फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Draupadi Murmu Jagdalpur visit today; Read here Chhattisgarh morning news

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: राष्ट्रपति मुर्मू लेंगी जनसभा, बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पढ़ें आज क्या रहेगा खास

Fri, 23 Oct 2026 10:45 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर जायेंगी। वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।  23 अक्तूबर को रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद लेंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu Jagdalpur visit today; Read here Chhattisgarh morning news
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर जायेंगी। वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।  23 अक्तूबर को रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी। वहीं लालबाग मैदान में जगदलपुर आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है। पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन



सीएम विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बस्तर दौरे पर जायेंगे। वे सुबह 8:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:10 बजे लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन



पुरन्दर मिश्रा लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा दोपहर 12 जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। इस दौरान वे आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



16 हजार कोटवारों की आज हड़ताल
कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेश के 16 हजार कोटवार चार सूत्रीय मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में इकट्ठा होकर आवाज बुलंद करते हुए कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलयन की मांग करेंगे। कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ ने बताया कि सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का यह दूसरा चरण है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इससे पहले कोटवारों ने पहले चरण में 3 जुलाई 2026 को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदारों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। 



मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज
बीजापुर के नगर पंचायत भैरमगढ़ और भोपालपटनम की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को होगा। सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटाने के लिए 23 से 30 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत 11 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन भी 23 अक्टूबर को होगा। इन सूचियों पर 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्ति की जा सकेगी। इसके लिए आवेदक का नाम विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। जिनका नाम दर्ज नहीं है, वे 11 नवंबर तक नाम जुड़वाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। तय समय-सीमा के बाद दावे और आपत्तियां पर विचार नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed