फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:06 PM, 10-Jun-2026

Bihar : भाजपा नेता जमकर बरसे, कहा- फैजल खान महाफ्रॉड है, रौशन आनंद को फंसाया गया; पटना पुलिस को भी दी नसीहत

Bihar : भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने पटना कोचिंग हिंसा मामले में फैजल खान सर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने फैजल खान सर को फर्जी और फ्रॉड बताते हुए कहा कि वह पढ़ाई कम, डायलॉगबाजी और नेतागिरी ज्यादा करते हैं।  और पढ़ें
10:53 PM, 10-Jun-2026

Bihar: मासूम ने देख लिया था टीचर का राज! 6 साल के छात्र की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध छिपाने के लिए ले ली जान

Bihar: मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि बच्चे ने कथित तौर पर एक शिक्षक और स्कूल संचालक की पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।  और पढ़ें
विज्ञापन
09:28 PM, 10-Jun-2026

Bihar News : रौशन आनंद ने जिला अदालत में दी जमानत अर्जी; खान सर को गिरफ्तारी से राहत; छात्रों में आक्रोश

Bihar: एक ही कानूनी धारा दोनों पर है, जबकि दूसरे पर जान से मारने की कोशिश और आर्म्स एक्ट का अतिरिक्त आरोप है। वहीं पोस्टर फाड़ने का आरोपी जेल में है। यह आक्रोश एक दिन पुलिस के खिलाफ भड़केगा। यह कहना है उन छात्रों का, जिनका कैरियर दांव पर लगा हुआ है। और पढ़ें
09:28 PM, 10-Jun-2026

Bihar: जिस ‘कफन घोटाले’ को बताया फर्जी, उसी जांच में खुली पोल! मोतिहारी में कबीर अंत्येष्टि योजना में गड़बड़ी

Bihar: मोतिहारी में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना में कथित गड़बड़ी के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस खबर को जिला प्रशासन ने पहले भ्रामक और तथ्यहीन बताया था, उसी मामले की जांच में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है, जिसके बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। और पढ़ें
09:20 PM, 10-Jun-2026

Bihar: बेटी की शादी से पहले अचानक लापता हुए पिता! घर में बजने वाली थीं शहनाइयां, अब परिजनों की आंखों में चिंता

Bihar: गया जिले में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच पिता शशि भूषण उपाध्याय के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से परिवार गहरे संकट में है। 23 जून को बेटी की शादी तय है, लेकिन पिता के अचानक गायब होने से घर का माहौल चिंता और बेचैनी में बदल गया है।   और पढ़ें
08:52 PM, 10-Jun-2026

Bihar: ससुराल में रह रहे दामाद की रहस्यमयी मौत! कमरे में मिला शव, परिजनों ने पत्नी, ससुर और साले पर लगाया आरोप

Bihar: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय विवेक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे से बरामद किया गया। परिजनों ने पत्नी, ससुर और साले पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:36 PM, 10-Jun-2026

Bihar: ठेकेदार की शिकायत से मचा हड़कंप! गया में थानाध्यक्ष मंटू कुमार निलंबित, IG की जांच में सामने आई सच्चाई

Bihar: गया जिले के बांकेबाजार थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार को एक ठेकेदार की शिकायत और जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
08:26 PM, 10-Jun-2026

Bihar: गवाही देना पड़ा भारी! पूर्णिया में आंगनबाड़ी सेविका और पति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मंगलसूत्र छीना

Bihar: पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सेविका और उनके पति पर कथित तौर पर गवाही देने से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबिया, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई तथा सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।  और पढ़ें
08:13 PM, 10-Jun-2026

Bihar: विक्रमशिला सेतु पर बढ़ा गैप या फैली अफवाह? मंत्री के निर्देश पर हुई जांच, सामने आई पूरी सच्चाई

Bihar: विक्रमशिला सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट के बीच गैप बढ़ने की खबरों को पथ निर्माण विभाग ने भ्रामक बताया है। विभागीय जांच, ड्रोन सर्वे और तकनीकी मापी में गैप पूर्व की स्थिति के अनुरूप पाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेतु पूरी तरह सुरक्षित है और हल्के वाहनों का परिचालन बिना किसी बाधा के जारी है। और पढ़ें
07:49 PM, 10-Jun-2026

Bihar: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, ग्रामीणों आरोपियों को पकड़ा

Bihar: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय साइकिल सवार महेंद्र राम की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।   और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed