फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Criminal Virendra who carriedreward of one lakh rupees dies after being shot in police encounter in Etah

एक लाख का इनामी वीरेंद्र ढेर: एटा में पुलिस से मुठभेड़, पांच जिलों में फैला था आपराधिक नेटवर्क

Tue, 27 Oct 2026 09:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 27 Oct 2026 09:06 PM IST
सार

एटा के पिलुआ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी लुटेरा वीरेंद्र मारा गया। मैनपुरी निवासी वीरेंद्र पर पांच जिलों में 53 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, वह लूट के मामले में वांछित था और चोरी की बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
Criminal Virendra who carriedreward of one lakh rupees dies after being shot in police encounter in Etah
मुठभेड़ में इनामी लुटेरा वीरेंद्र मारा गया - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी लुटेरा वीरेंद्र मारा गया। वह मैनपुरी के हरचंदपुर का निवासी था। स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस उसे वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वीरेंद्र अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले जनपद स्तर से 25 हजार रुपये और परिक्षेत्र स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार फरार रहने और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, एसके भगत ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी थी।
विज्ञापन


वीरेंद्र का आपराधिक इतिहास लंबा था। उसके खिलाफ एटा, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा कमिश्नरेट में कुल 53 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें हत्या, डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान वह चोरी की बाइक से आ रहा था। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed