फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anganwadi Worker and Husband Brutally Thrashed in Purnia for Giving Police Statement; Admitted to GMCH

Bihar: गवाही देना पड़ा भारी! पूर्णिया में आंगनबाड़ी सेविका और पति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मंगलसूत्र छीना

Wed, 10 Jun 2026 08:26 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 08:26 PM IST
सार

Bihar: पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सेविका और उनके पति पर कथित तौर पर गवाही देने से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबिया, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई तथा सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। 

विज्ञापन
Anganwadi Worker and Husband Brutally Thrashed in Purnia for Giving Police Statement; Admitted to GMCH
घायल से मामले की जानकारी लेते पुलिस

विस्तार

पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौवा ड्योढ़ी ग्राम में गवाही देने से नाराज दबंगों द्वारा एक आंगनबाड़ी सेविका और उनके पति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में खाना खिला रही सेविका और उनके पति को दबिया, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, सेविका के गले से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी सेविका ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता मंजू देवी (पति- भानू शंकर सिंह), जो बाल विकास परियोजना रूपौली के केंद्र संख्या-103 (नाथपुर) में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं, ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रात में घर में घुसकर किया हमला
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात 9:30 बजे जब वह अपने पति को खाना खिला रही थीं, तभी ग्राम भौवा ड्योढ़ी निवासी आदित्य कुमार सिंह उर्फ सेतु (वर्तमान पता- गरभैली, कटिहार) अपने साथ 7-8 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों को लेकर उनके घर में घुस आया। घर में घुसते ही आदित्य ने कहा कि "कल तुमने मेरे खिलाफ रूपौली थाने में गवाही दी है, आज देखो तुम्हारा क्या हाल करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिया और हॉकी स्टिक से किया वार
पीड़िता के विरोध करने पर आदित्य कुमार सिंह ने हाथ में लिए दबिया से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह आंगन की तरफ भागीं तो आरोपी ने दौड़ाकर हॉकी स्टिक और दबिया से दोबारा वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और बायां हाथ कट गया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया और हॉकी स्टिक से मार-मारकर उनका पैर तोड़ दिया। इधर, उसके साथ आए 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने पीड़िता के पति भानू शंकर सिंह को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मंगलसूत्र छीनकर दी जान से मारने की धमकी
पिटाई के दौरान ही आरोपी आदित्य सिंह ने पीड़िता के गले से करीब एक भर (10 ग्राम) वजन का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने कमर से थ्री-नट (अवैध हथियार) लहराते हुए धमकी दी कि यदि बयान वापस नहीं लिया तो जिंदा दफन कर देगा।

ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी हुए फरार
चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण दौड़े तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से जख्मी दंपति को उठाया गया। पीड़िता के भतीजे बंटी ने तुरंत मोहनपुर थानाध्यक्ष को फोन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के निर्देश पर एंबुलेंस से दोनों को पहले रूपौली रेफरल अस्पताल ले जाया गया।


ये भी पढ़ें: दोस्ती बनी दुश्मनी! पटना में दोस्त ने पीठ में मारी गोली, घायल छोड़ बाइक लेकर हुआ फरार

जीएमसीएच में चल रहा इलाज 
वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में इलाजरत हैं। मोहनपुर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed