Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"69e839d3c0e439cbf6007403","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-04-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:57 PM, 22-Apr-2026
Bihar News: सोती हुई पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत के अगले दिन पति गिरफ्तार; कहां हुई सनसनीखेज हत्या?
खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 अप्रैल की रात की है, जब उसने सोते समय अपनी पत्नी को सिर में गोली मार दी थी। और पढ़ें10:32 PM, 22-Apr-2026
Bihar News: युवक का अपहरण कर मांगी तीन लाख की रंगदारी, छह घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; तीन आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में एक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने तीन लाख की रंगदारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर दरभंगा से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।और पढ़ें
विज्ञापन
09:52 PM, 22-Apr-2026
Bihar Police : वर्दी में रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय ने जारी किया अल्टीमेटम
Bihar : आज आधुनिकता के समय में रील्स बनाने का शौक हर किसी को है। यह न सिर्फ युवाओं को बल्कि बच्चे और बुजुर्गों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में वर्दी वाले भी इससे अलग नहीं रह पाए, लेकिन अब पुलिस मुख्यालय का पत्र वर्दी वालों को परेशान करेगा। और पढ़ें09:38 PM, 22-Apr-2026
Bihar News: अमरासनी पहाड़ी से सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस
मुंगेर के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र की अमरासनी पहाड़ी से एक अज्ञात अधेड़ का सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पहचान की कोशिश जारी है।
और पढ़ें09:07 PM, 22-Apr-2026
Bihar : पूर्णिया सांसद की महिला आयोग अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा अब भारी, दिल्ली तक होगी शिकायत
Bihar : पूर्णिया सांसद को उनकी बयानबाजी अब उनको परेशान करेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष उनके खिलाफ न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कराएगी बल्कि उनकी सदस्यता को कैंसिल कराने के लिए राष्ट्रपति, पीएम, लोकसभा अध्यक्ष और सीएम से अपील भी करेगी। और पढ़ें09:06 PM, 22-Apr-2026
Bihar: पानी भरे गड्ढे में मिला मछली विक्रेता का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार
Bihar News: पूर्णिया के सतडोब गांव में पानी भरे गड्ढे से 50 वर्षीय मछली विक्रेता अर्जुन महलदार का शव मिला। वह मंगलवार से लापता थे। पुलिस ने जांच की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 PM, 22-Apr-2026
Bihar News: मुजफ्फरपुर में बनेगी बड़ी टेक्सटाइल इकाई, 30 करोड़ के निवेश से मिलेगा 1500 लोगों को रोजगार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एसएपीएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट लगाने की मंजूरी मिली है। 30 करोड़ निवेश वाली इस परियोजना से करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। बिहार सरकार इसे औद्योगिक विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।और पढ़ें
08:11 PM, 22-Apr-2026
Bihar: 11 टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक; किन जिलों पर लागू होगा सम्राट कैबिनेट का फैसला?
बिहार सरकार ने पटना सहित 11 टाउनशिप क्षेत्रों में मास्टर प्लान लागू होने तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। इसका उद्देश्य शहरी विकास को योजनाबद्ध बनाना है। कुछ क्षेत्रों में यह प्रतिबंध 30 जून 2027 तक लागू रहेगा।
और पढ़ें07:43 PM, 22-Apr-2026
Bihar News: मधुबनी में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, दस हजार की रिश्वत लेते धराए कर्मी और दलाल
Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कर्मी और बिचौलिए को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की गई थी। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें07:31 PM, 22-Apr-2026