{"_id":"69e8e298004745c2dd085398","slug":"major-textile-unit-to-be-set-up-in-muzaffarpur-30-crore-investment-to-create-1500-jobs-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में बनेगी बड़ी टेक्सटाइल इकाई, 30 करोड़ के निवेश से मिलेगा 1500 लोगों को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में बनेगी बड़ी टेक्सटाइल इकाई, 30 करोड़ के निवेश से मिलेगा 1500 लोगों को रोजगार
Wed, 22 Apr 2026 08:30 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:30 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एसएपीएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट लगाने की मंजूरी मिली है। 30 करोड़ निवेश वाली इस परियोजना से करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। बिहार सरकार इसे औद्योगिक विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी विशाल टेक्सटाइल इकाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के उद्योग विभाग के तहत राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुजफ्फरपुर जिले में एसएपीएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की परियोजना स्वीकृति समिति की बैठक में लिया गया।
30 करोड़ का निवेश
प्रस्तावित इकाई लगभग 1.38 एकड़ भूमि में स्थापित की जाएगी, जिसमें रेडीमेड गारमेंट्स का उत्पादन किया जाएगा। इस परियोजना में करीब ₹30 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। सरकार के अनुसार, इस यूनिट से लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
बिहार में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उद्योग विभाग के सचिव सह बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं आदित्यपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और तेज़ प्रक्रियाओं के माध्यम से उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: 11 टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक; किन जिलों पर लागू होगा सम्राट कैबिनेट का फैसला?
बिहार को टेक्सटाइल हब बनाना लक्ष्य
सरकार का कहना है कि आधुनिक अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और सरल नीतिगत प्रक्रियाओं के जरिए निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बिहार को वस्त्र एवं परिधान उद्योग के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
इस परियोजना को राज्य के लिए रोजगार और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।