{"_id":"6b0b1c73907dce40ea0da145","slug":"29-thousand-quintals-of-paddy-in-excess-of-the-allocated-quantity-found-at-two-rice-mills-ambala-news-c-36-1-amb1002-173343-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो राइस मिलों में मिला आवंटन से 2.9 हजार क्विंटल ज्यादा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो राइस मिलों में मिला आवंटन से 2.9 हजार क्विंटल ज्यादा धान
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करती हुई। विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। धान की आवक और मिलिंग में अनियमितताओं पर नकेल कसते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की अंबाला इकाई ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर दो राइस मिलों पर औचक छापेमारी की। शुक्रवार को हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान मिलों में आवंटित मात्रा से 2,94,562 किलोग्राम (लगभग 2,945 क्विंटल) धान अधिक पाया गया।
इस अनियमितता पर मार्केट कमेटी अंबाला शहर ने दोनों मिलों पर करीब 3,63,000 रुपये की मार्केट फीस और जुर्माना ठोका है। सीएम फ्लाइंग अंबाला इकाई को गांव सुल्लर (अहमा) स्थित ज्योति एग्रो इंडस्ट्रीज और तिरुपति पैडी प्रोडक्ट्स राइस मिल में गड़बड़ी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उप निरीक्षक हितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम ने हैफेड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ दोनों मिलों का औचक निरीक्षण किया और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान मिलों के रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद धान के स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। अलॉट किए गए धान से करीब 2.94 हजार क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने पर मार्केट कमेटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फीस व जुर्माने की राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
सीएम फ्लाइंग की टीम में उप निरीक्षक हितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक प्रविन्दर कुमार, एएसआई जनकराज, एएसआई सुखविंद्र सिंह, ईएएसआई बलजिन्दर सिंह, मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार और प्रवीण कुमार शामिल रहे। इनके साथ डीएम हैफेड अंबाला कार्यालय से प्रबंधक बलबीर सिंह व रवि पराशर, नेटवर्क सुपरवाइजर गुरजीत सिंह, फील्ड निरीक्षक स्टोर दलजीत सिंह व राहुल डोंकल मौजूद थे। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ अवतार सिंह व निरीक्षक परमजीत सिंह और मार्केट कमेटी अंबाला से सचिव दलेल सिंह, सहायक सचिव बलकार सिंह और मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से जांच की।
पूर्व में धान से जुड़े मामलों में की गईं कार्रवाईयां
- डिफॉल्टर मिलरों की संपत्तियों की नीलामी (फरवरी 2026) : लगभग 13 करोड़ रुपये के चावल घोटाले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए डिफॉल्टर राइस मिलरों (जैसे श्री कृष्णा राइस मिल और अंबे राइस मिल आदि) की संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की थी।
- मंडी गेट पास और खरीद रिकॉर्ड की जांच : धान खरीद सीजन के दौरान फर्जी गेट पास काटने और एक ही माल को कई बार दिखाने की शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग और मार्केट कमेटी की टीमों ने अंबाला की अनाज मंडियों और मिलों के गेट पास व स्टॉक रजिस्टर खंगाले।
- कस्टम मिल्ड राइस बकाया पर एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग : पूर्व के खरीद सत्रों में समय पर सरकारी चावल जमा न कराने वाले और सरकारी धान का गबन करने वाले कई मिल संचालकों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किए गए और उन्हें आगामी सीजन के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया।