{"_id":"6b0b1c6108a2c29df3057c5e","slug":"regular-ultrasound-facility-discontinued-at-thanakalan-community-health-centre-una-news-c-93-1-una1002-215052-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा बंद
Sat, 28 Nov 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है। इसके बावजूद मरीजों को इस सुविधा का नियमित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में मशीन होने के बावजूद मरीजों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
ऑपरेटर की नियमित उपलब्धता न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। मरीजों को सप्ताह में केवल दो दिन ही यह सुविधा मिल पाती है। मंगलवार और वीरवार को ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।
इसके चलते मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार मरीजों को मजबूर होकर निजी स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पहले ही उपलब्ध करवा दी गई है। ऑपरेटर और अन्य स्टाफ की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का नियमित लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से व्यवस्थाएं सुचारु रूप से नहीं चल रही हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अशोक गहलोत ने कहा कि वह खुद मंगलवार और वीरवार को अल्ट्रासाउंड करने के लिए अस्पताल आते हैं।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। विभाग से नियमित ऑपरेटर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। इससे मरीजों को बेहतर और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।