{"_id":"69e8ebe11c18e7a48605df06","slug":"muzaffarpur-bihar-news-police-rescued-kidnapped-youth-within-6-hours-three-inter-district-kidnappers-arrested-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4197711-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: युवक का अपहरण कर मांगी तीन लाख की रंगदारी, छह घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: युवक का अपहरण कर मांगी तीन लाख की रंगदारी, छह घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Apr 2026 10:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:32 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में एक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने तीन लाख की रंगदारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर दरभंगा से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर युवक को बरामद कर लिया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े बीच रास्ते से एक युवक का अपहरण कर बदमाश उसे दरभंगा ले गए और परिजनों से तीन लाख की रंगदारी की मांग की। रकम न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक सवार युवक का किया था अपहरण
मामला जजुआर थाना क्षेत्र के अनगोआ गांव का है, जहां सतीश मंडल के पुत्र रवि कुमार अपनी बाइक से शहर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें दरभंगा जिले के हायाघाट इलाके में एक ठिकाने पर ले जाकर छिपा दिया।
मोबाइल से मांगी गई फिरौती
अपहरण के बाद आरोपियों ने युवक के मोबाइल से ही उसके परिवार को कॉल कर ₹3 लाख की मांग की और न देने पर हत्या की धमकी दी। डर के कारण परिवार ने आरोपियों द्वारा भेजे गए डिजिटल स्कैनर पर एक लाख भी भेज दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीपीओ पूर्वी क्षेत्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने दरभंगा के हायाघाट में छापेमारी कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें- वर्दी में रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय ने जारी किया अल्टीमेटम
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों अमन कुमार (समस्तीपुर), रामप्रवेश राय और संजय राय (दरभंगा) को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी मकान मालिक महेश राय फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बरामदगी और जांच जारी
पुलिस ने अपहृत युवक की बाइक, आरोपियों का लैपटॉप और 53,500 नकद बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और टीम को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।