Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"69c1f77d9019f5075706c2a3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:29 PM, 24-Mar-2026
Bihar: सीएम के आगमन से पहले बरसने लगी गोलियां, रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी; SDM और DSP कार्यालय भी जद में
Bihar : कल यानी बुधवार को सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में लगी हुई थी। तभी अचानक गोलियां बरसने लगीं। यह घटना वहां हो रही थी, जिस कैंपस में एसडीमएम और डीएसपी का कार्यालय है। रजिस्ट्री ऑफिस में भगदड़ मची हुई थी। और पढ़ें10:23 PM, 24-Mar-2026
Bihar: बीजेपी के पूर्व मंत्री के करीबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर दिया घटना को अंजाम
मुजफ्फरपुर के मुरादपुर गांव में देर शाम किसान हरि शंकर सिंह की जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घर से मात्र 100 मीटर दूरी पर मुरादपुर स्कूल के पास हुई। मृतक बीजेपी के पूर्व मंत्री रामसूरत रात के करीबी थे। और पढ़ें
विज्ञापन
10:17 PM, 24-Mar-2026
Bihar: समृद्धि यात्रा में अव्यवस्था की तस्वीर, सीएम की सभा में हंगामा, महिलाओं को झेलनी पड़ी परेशानी
सासाराम के डेहरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया। महिलाओं और आम जनता को बैठने के लिए कुर्सियों की भारी कमी, पीने के पानी का अभाव और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ी। और पढ़ें09:02 PM, 24-Mar-2026
Bihar News: जमीन विवाद बना खूनी खेल, दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
सासाराम के मुरादाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हसन रजा खां उर्फ आतिफ खां के रूप में हुई है। और पढ़ें08:58 PM, 24-Mar-2026
Bihar News: मोतिहारी में मेडिकल रिपोर्ट का बड़ा खेल, एक ही केस में दो रिपोर्ट; डॉक्टर समेत 6 पर FIR
मोतिहारी में एक ही घटना में दो अलग-अलग मेडिकल रिपोर्ट सामने आने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में डॉक्टर ने दबाव में रिपोर्ट बदलने की बात स्वीकार की, वहीं एक्स-रे प्लेट बदलने का भी खुलासा हुआ। और पढ़ें08:52 PM, 24-Mar-2026
पकड़ा गया एक और गद्दार: होटल में प्लेट धो रहा था पाकिस्तानी जासूस, कई सैन्य ठिकानों की वीडियो भेजी सीमा पार
मूल रूप से बिहार के भागलपुर स्थित सोमापुर का रहने वाला समीर दिल्ली में बल्लीमारन चांदनी चौक में रहता था। उसने जांच एजेंसियों को बताया कि कुछ माह पहले कर्नाटक में समुद्र तट पर स्थित शहर कारवार गया था। वहां उसने भारतीय नौसेना के आईएनएस कदंबा नौसैनिक अड्डे का वीडियो बनाकर बोटिम एप के माध्यम से पाकिस्तान भेजा था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 24-Mar-2026
Love Affair : लिव-इन पार्टनर ने होटल बुलाकर किया गंदा काम, शादी की बात चली तो शराब पिलाकर हुआ फरार
Bihar: अलग-अलग जिलों से लड़के और लड़कियां अपने घर से यह कहकर पटना आती हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपनी जिंदगी को नई उड़ान देंगे, लेकिन यहां आकर गलत रास्तों पर चलने लगते हैं। नतीजतन उन्हें प्यार, धोखा और बर्बादी से ही संतोष करना पड़ता है। और पढ़ें07:56 PM, 24-Mar-2026
Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध
Bihar : नीतीश कुमार अब राज्य सभा जाएंगे। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया है, इसलिए नीतीश कुमार दिल्ली में रहने के बाद भी जदयू की कमान अपने पास ही रखने का फैसला किया। आज फिर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। और पढ़ें07:51 PM, 24-Mar-2026
Chaiti Chhath 2026: आस्था का महासैलाब, बिहार के घाटों पर उमड़ा जनसागर, छठी मैया के जयकारों से गूंजा माहौल
चैती छठ के पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुजफ्फरपुर, सारण, पूर्णिया, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जिलों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। और पढ़ें07:22 PM, 24-Mar-2026