{"_id":"69c234b0215bf972460c205d","slug":"cm-nitish-kumar-elected-jdu-party-national-president-samridhi-yatra-patna-bihar-news-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध
Tue, 24 Mar 2026 07:56 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:56 PM IST
सार
Bihar : नीतीश कुमार अब राज्य सभा जाएंगे। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया है, इसलिए नीतीश कुमार दिल्ली में रहने के बाद भी जदयू की कमान अपने पास ही रखने का फैसला किया। आज फिर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। हालांकि पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जाता है 27 मार्च को प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय परिषद् की बैठक आयोजित की जानी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की ख़ुशी में बधाई दी जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 'बिहार के 21 जेलों में 44 आवासीय भवन बनाएगी सरकार', सम्राट चौधरी ने यह जानकारी देते हुए क्या कहा?
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस वजह से है तय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्तमान में भी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अब एक बार फिर चौथी बार भी वह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 22 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन किया गया था और आज 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने का दिन था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे किसी अन्य ने इस पद के लिए अपना नामांकन पर्चा नहीं भरा, इस वजह से यह साफ़ हो चुका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। अगर इनके अलावे कोई अन्य नामांकन दाखिल करता तो 27 मार्च चुनाव होता, लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी। अब राज्यसभा सदस्य रहते हुए वह पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे। इस बात की आधिकारिक घोषणा कुछ ही देर में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Chaitra Chhath: चैती छठ का आज तीसरा दिन, अस्तालचगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु; पटना में क्या है तैयारी?
निर्वाचन अधिकारीजारी करेंगे निर्वाचन प्रमाण पत्र
जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आज. मंगलवार 24 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे थी। नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद, निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का नामांकन ही शेष है, इसलिए निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगडे आज दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्वाचित होने का निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी करेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-BSEB Inter Result: इंटर परीक्षा में पटना के इस स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी में 100% रिजल्ट
संजय झा ने भी जमा कराया था अपना नामांकन
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावकों में से एक संजय झा ने भी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अपना नामांकन जमा कराया था। बिहार के मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली नहीं आए थे। इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च थी, जबकि उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 23 मार्च को की गई थी। राजीव रंजन सिंह के दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले जेडीयू की कमान संभाली।
क्या कहा था संजय झा और विजय चौधरी ने?
इधर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी ने कई बार कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा हुई। इसलिए वह जा रहे हैं। यह नीतीश कुमार के खुद का फैसला है। हालांकि इस दौरान उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा और पार्टी भी उनकी छाया में ही काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने पार्टी को क्या कहा?
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव दिसंबर 2025 में ही होना था। लेकिन, विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव नहीं हो पाया। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महीने में राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में कयास लगने लगे कि सीएम नीतीश कुमार अब बिहार और पार्टी की बागडोर संभालना नहीं चाहते हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा था कि आपलोग चिंता नहीं करें। मैं अब भी सक्रिय हूं और दिल्ली जाने के बाद भी आप सभी का मार्गदर्शन करता रहूंगा।