फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Live-in partner abused after drank alcohol in hotel Love Affair Boyfriend Girlfriend shastri nagar patna bihar

Love Affair : लिव-इन पार्टनर ने होटल बुलाकर किया गंदा काम, शादी की बात चली तो शराब पिलाकर हुआ फरार

Tue, 24 Mar 2026 08:34 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 24 Mar 2026 08:34 PM IST
सार

Bihar: अलग-अलग जिलों से लड़के और लड़कियां अपने घर से यह कहकर पटना आती हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपनी जिंदगी को नई  उड़ान देंगे, लेकिन यहां आकर गलत रास्तों पर चलने लगते हैं। नतीजतन उन्हें  प्यार, धोखा और बर्बादी से ही संतोष करना पड़ता है।

विज्ञापन
Live-in partner abused after drank alcohol in hotel Love Affair Boyfriend Girlfriend shastri nagar patna bihar
छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने अपने प्रेमी पर झूठा प्यार करने और शादी का झांसा देकर विश्वासघात कर दरिंदगी करने का संगीन आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसको प्यार की बातें कहकर होटल बुलाया और उसके साथ गलत काम कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Chaiti Chhath 2026: आस्था का महासैलाब, बिहार के घाटों पर उमड़ा जनसागर, छठी मैया के जयकारों से गूंजा माहौल
विज्ञापन


प्यार और धोखा की कहानी 
पीड़िता (26) का कहना है कि आरोपी अभिजीत (28) पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों की एक कोचिंग संस्थान में मुलाकात हुई। जान-पहचान बढ़ी तो मिलना-जुलना ज्यादा बढ़ गया। मिलना-जुलना बढ़ते बढ़ते प्यार मुहब्बत की भी बातें होने लगीं। और फिर दोनों साथ-साथ लिव-इन में रहने लगे। फिर अभिजीत ने फरवरी में अचानक उसके साथ रहना छोड़ दिया। उसके अचानक चले जाने की वजह पीड़िता खोजने लगी, तब उसे पता चला कि अभिजीत कहीं और शादी करने वाला है। फिर छात्रा लगातार अभिजीत से संपर्क करने की कोशिश करने लगी, लेकिन अभिजीत बात करने से आनाकानी करने लगा। कई बार मेसेज देने के बाद 13 मार्च को अभिजीत ने बातचीत करने के बहाने छात्रा को ओयो होटल पी. शाही के कमरा नंबर 103 में बुलाया। छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वहां अभिजीत ने पहले छात्रा को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ गन्दा काम किया। जब छात्रा बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध

पुलिस कर रही है जांच 
घटना के संबंध में लॉ एंड ऑर्डर के एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि होटल में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही पीड़िता के बयान के अनुसार सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है, ताकि असलियत सामने आ सके। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed