Bihar: सीएम के आगमन से पहले बरसने लगी गोलियां, रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी; SDM और DSP कार्यालय भी जद में
Bihar : कल यानी बुधवार को सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में लगी हुई थी। तभी अचानक गोलियां बरसने लगीं। यह घटना वहां हो रही थी, जिस कैंपस में एसडीमएम और डीएसपी का कार्यालय है। रजिस्ट्री ऑफिस में भगदड़ मची हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा होनी है, लेकिन इससे पहले ही आरा अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े क प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर है। घटना पीरो रजिस्ट्री ऑफिस की है।
यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध
विवाद ढाई कट्ठे जमीन के लिए बरसाई गोलियां
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खूनी खेल ढाई कट्ठा जमीन के कारण हुआ है। लोगों ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर वहां हमेशा काफी गहमागहमी रहती है। घटना के संबंध में लोग इस बात का भी आश्चर्य व्यक्त कर कह रहे हैं कि हैरानी की बात यह है कि जिस कैंपस में यह घटना हुई, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी का, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का दफ्तर है, जहां दंडाधिकारी की मौजूदगी रहती है। ऐसे में इतने वीवीआईपी और सुरक्षित जोन में घुसकर अपराधियों ने पुलिसिया इकबाल को सरेआम चुनौती दी है। उस कैंपस में अपराधी पहले से घात लगाकर अचानक गोलीबारी करने लगे। लोगों ने कहा कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, ऑफिस परिसर में गोलियों की गूंज और चीख-पुकार से हड़कंप मच गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: समृद्धि यात्रा में अव्यवस्था की तस्वीर, सीएम की सभा में हंगामा, महिलाओं को झेलनी पड़ी परेशानी
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां उन सभी का प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलियों की आवाज सुनकर एसडीएम और एसडीपीओ कार्यालय की पुलिस दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले कि पुलिस उन अपराधियों को पकड़ पाती, सभी अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.