फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:46 PM, 27-Feb-2026

Bihar News : उपनयन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में लगी गोली, मचा हड़कंप

दरभंगा के उछटी गांव में उपनयन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में मुकेश झा के बेटे बटुक राहुल कुमार के सिर में गोली लग गई। घटना के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच घंटे की सर्जरी के बाद गोली सफलतापूर्वक निकाली गई। और पढ़ें
10:25 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: होली की रौनक फीकी! नेपाल चुनाव के चलते सीमा सील, बाजारों में खामोशी

जोगबनी (अररिया) में इस बार होली का उत्सव कम धूमधाम वाला रहेगा। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 2 मार्च की रात से सीमा सील कर दी है, जो 5 मार्च तक प्रभावी रहेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
09:11 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: नशे में फिसलकर मोची की मौत, अवैध महुआ शराब पर फिर सवाल

मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में वलीपुर दास टोला के पास बड़े नाले में 45 वर्षीय मोची बुधन दास का शव मिला। परिजन का अंदेशा है कि वह महुआ शराब के नशे में घर लौटते समय फिसलकर नाले में गिर गए और पूरी रात वहीं पड़े रहने से उनकी मौत हो गई।  और पढ़ें
09:10 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म पर शख्स ने की आत्महत्या, ट्रेन के इंजन में फंसी लाश

समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर शुक्रवार को एक शख्स ने जयनगर-अमृतसर जाने वाली सरजू जमुना एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर दी। लोकोपायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन शख्स ट्रेन के चक्के में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। और पढ़ें
07:58 PM, 27-Feb-2026

Bihar : बिहार सरकार के मंत्री ने किया एलान, खुलेंगे 40 नए आवासीय विद्यालय; स्वास्थ्यकर्मी भी होंगे तैनात

Bihar : वर्तमान में बिहार में 91 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय संचालित है। राज्य सरकार ने 720 सीट की क्षमता वाली 40 नए आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इन नए विद्यालयों को शीघ्र शुरू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।  और पढ़ें
07:57 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: मधुबनी का बलिराजगढ़ उत्खनन मंजूर, राजा बली की प्राचीन सभ्यता पर नए सिरे से शोध की उम्मीद

बिहार के मधुबनी जिले में स्थित ऐतिहासिक बलिराजगढ़, जिसे राजा बली का गढ़ कहा जाता है, पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने वैज्ञानिक उत्खनन की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस पहल से मिथिला की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति पर नई जानकारी मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: हाईवा के चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में भरठही गांव के ब्रह्म बाबा स्थान के पास हाईवा की चपेट में आने से 50 वर्षीय मुन्नी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ बहू निशा देवी और अजय मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हुए। और पढ़ें
07:13 PM, 27-Feb-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में रंगभरी एकादशी, बाबा गरीब नाथ मंदिर में भक्तों ने खेली होली, गुलाल से सराबोर हुआ परिसर

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष के अवसर पर रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। सैकड़ों भक्तों और पुरोहितों ने महादेव के साथ होली खेली, गुलाल और अबीर से मंदिर परिसर रंगीन हो गया। और पढ़ें
06:55 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा; एनएच लगाया जाम

सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय रूबी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और एनएच 327ई को करीब ढाई घंटे तक जाम रखा। और पढ़ें
06:06 PM, 27-Feb-2026

Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट से दहला बाजार, मीट दुकान में धमाका, एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम चंपारण के लौरिया नगर पंचायत स्थित हनुमान चौक पर शुक्रवार दोपहर ठेला पर चल रही एक मीट दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed