Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur bike collision one dead four injured medical college students

बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: एक युवक की मौत; मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों समेत चार घायल

Wed, 25 Nov 2026 07:45 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घायल को पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
muzaffarpur bike collision one dead four injured medical college students
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक निजी मेडिकल कॉलेज के दो छात्र भी शामिल हैं। हादसा तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की-छाजन रोड पर रात के समय हुआ। घायलों में एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक तुर्की चौक स्थित मछली की दुकान से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के दो छात्र दूसरी बाइक से तुर्की की ओर जा रहे थे। तुर्की-छाजन रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसे में छाजन मनरिया निवासी करीब 25 वर्षीय राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पंकज कुमार और महेश सहनी समेत चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में कुल पांच युवक घायल हुए थे। इनमें दो मेडिकल कॉलेज के छात्र और तीन स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, इस दुर्घटना में राकेश कुमार की मौत के बाद उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed