Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar ai machine learning global delivery centre 200 jobs samrat choudhary

बिहार: 2027 तक बनेगा एआई और मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Wed, 25 Nov 2026 07:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 07:47 AM IST
सार

बिहार में 2027 तक AI और मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में सूचना प्रावैधिकी विभाग और टाइगर एनालिटिक्स के बीच एमओयू हुआ। इस परियोजना से करीब 200 युवाओं के लिए उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
bihar ai machine learning global delivery centre 200 jobs samrat choudhary
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की तैयारी है। राज्य में वर्ष 2027 तक AI एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से करीब 200 युवाओं के लिए उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस परियोजना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग और AI कंपनी टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन

पटना स्थित लोक सेवक आवास के 'संकल्प' सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस समझौते पर सहमति बनी। परियोजना के तहत टाइगर एनालिटिक्स इंडस्ट्री पार्टनर की भूमिका निभाएगा। सरकार का उद्देश्य इस सेंटर के माध्यम से बिहार को देश के प्रमुख AI इकोसिस्टम हब के रूप में विकसित करना है।

विज्ञापन

युवाओं को AI और डेटा एनालिटिक्स की मिलेगी ट्रेनिंग

इस ग्लोबल डिलीवरी सेंटर के माध्यम से राज्य के छात्र-छात्राओं, युवाओं, तकनीकी पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे युवाओं की तकनीकी दक्षता और कौशल विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के मुताबिक, इस पहल से युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल सकेंगे। इसके साथ ही राज्य में तकनीकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

तीन नीतियों के जरिए निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी

बिहार सरकार राज्य में तकनीकी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए Bihar IT Policy 2024, Bihar GCC Policy 2026 और Bihar AI Policy 2026 लागू कर चुकी है। इन नीतियों के तहत कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन, आधुनिक तकनीकी आधारभूत संरचना और कारोबार स्थापित करने में सुगमता उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

सरकार का मानना है कि AI और मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना से बिहार के आईटी और AI इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए राज्य में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। इससे तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद है।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर सूचना प्रावैधिकी सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह और टाइगर एनालिटिक्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल हेड बद्रीश प्रकाश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed