फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor Shadow Returns in Jamalpur: 45-Year-Old Cobbler Found Dead in Walipur Drain

Bihar News: नशे में फिसलकर मोची की मौत, अवैध महुआ शराब पर फिर सवाल

Fri, 27 Feb 2026 09:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 09:11 PM IST
सार

मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में वलीपुर दास टोला के पास बड़े नाले में 45 वर्षीय मोची बुधन दास का शव मिला। परिजन का अंदेशा है कि वह महुआ शराब के नशे में घर लौटते समय फिसलकर नाले में गिर गए और पूरी रात वहीं पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Liquor Shadow Returns in Jamalpur: 45-Year-Old Cobbler Found Dead in Walipur Drain
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमालपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर दास टोला के पास बने बड़े नाले में गुरुवार देर रात 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बुधन दास के रूप में हुई है, जो जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मोची का काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शाम को घर से निकले, रातभर नहीं लौटे

मृतक की पत्नी झाबो देवी ने बताया कि उनके पति गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। परिजनों को आशंका थी कि वह महुआ शराब के नशे में कहीं सो गए होंगे, क्योंकि उन्हें शराब पीने की आदत थी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खबर दी कि वलीपुर के नाले में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान बुधन दास के रूप में की।
विज्ञापन


नशे में फिसलकर गिरने की आशंका

परिजनों का अंदेशा है कि नशे की हालत में घर लौटते समय पुल के पास से उनका पैर फिसल गया होगा और वे नाले में गिर गए होंगे। पूरी रात वहीं पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई छट्ठू दास ने कहा कि पियक्कड़ी की लत ने ही बुधन की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूडी केस दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शुरुआती जांच में नाले में गिरने से मौत की आशंका है। मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।


अवैध महुआ शराब पर उठे सवाल

गौरतलब है कि शहर में अवैध महुआ शराब की बिक्री पर रोक के तमाम दावों के बावजूद गुपचुप तरीके से धंधा जारी है। बीते दिनों ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक पंकज मंडल का शव संदिग्ध हालत में मिला था। वहीं जनता मोड़ निवासी विनय कुमार गुप्ता की देशी शराब पीने से लीवर खराब होने पर मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed