फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : rangbhari ekadashi celebrated at baba garibnath temple devotees rejoiced

Bihar: मुजफ्फरपुर में रंगभरी एकादशी, बाबा गरीब नाथ मंदिर में भक्तों ने खेली होली, गुलाल से सराबोर हुआ परिसर

Fri, 27 Feb 2026 07:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 07:13 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष के अवसर पर रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। सैकड़ों भक्तों और पुरोहितों ने महादेव के साथ होली खेली, गुलाल और अबीर से मंदिर परिसर रंगीन हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : rangbhari ekadashi celebrated at baba garibnath temple devotees rejoiced
बाबा गरीब नाथ मंदिर में भक्तों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की रंगभरी एकादशी बाबा गरीब नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैंकड़ों भक्त और पुरोहितों ने महादेव के साथ होली खेलकर पर्व को खास बनाया। रंग और गुलाल से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो गया और भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


देवी-देवताओं का पूजन और अभिषेक

रंगभरी एकादशी के दिन सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन किया गया। बाबा गरीब नाथ का अभिषेक पूजन करके अबीर और गुलाल अर्पित किया गया। भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाते हुए “हर हर महादेव” के उद्घोष किए। पुजारियों को भी भक्तों ने अबीर गुलाल लगाकर पर्व में शामिल किया।
विज्ञापन


ढोल-मंजीरे और होली के गीतों से गूंजा मंदिर

भक्तों ने ढोल-मंजीरे के साथ होली के पारंपरिक गीत गाए और बाबा के साथ होली खेलकर आनंद का वातावरण बनाया। कहा जाता है कि फाल्गुन एकादशी के दिन भोले बाबा और माता पार्वती भक्तों के साथ होली खेलते हैं और इस अवसर पर पूरे जिले में होली पर्व का आरंभ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पुजारी का बयान

बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि फाल्गुन एकादशी से देवी-देवताओं की होली शुरू हो जाती है। यह परंपरा हिन्दू धर्म का हिस्सा है और भक्त इस दिन बाबा गरीब नाथ के आशीर्वाद के साथ होली का आनंद उठाते हैं। मंदिर में जमा भक्त अबीर-गुलाल में सराबोर होकर पूजा-अर्चना और होली दोनों का आनंद ले रहे थे। भक्तों के आनंद और आस्था के चलते रंगभरी एकादशी पर्व बाबा गरीब नाथ धाम में बेहद आकर्षक और मनोरम बन गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed