स्ट्रेस दूर करने में मदद करते हैं ये योगासन, आसान है करने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस की वजह से अक्सर ही लोगों में तनाव हो जाता है जिससे छुटकारा पाने के लिए वो तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन आप कुछ योगासन करके भी इससे निजात पा सकते हैं जो किसी भी उपाय से ज्यादा फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?
सुखासन
स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए सुखासन कर सकते हैं। इसे करने से लिए सबसे पहले पालथी मारकर बैठ जाएं। ध्यान रहे कि इस समय झुककर ना बैठें। कंधों को ढीला छोड़ें और गहरी सांस लें। हल्के-हल्के सांस बाहर निकालें। इस आसन को पांच से दस मिनट के लिए रोज करने से आपको फायदा होगा।
बालासन करने से होगा फायदा
बालासन
ये आसन करने के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। अब सांस अंदर लेते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठा लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान कुल्हे के जोड़ों से झुकना है ना कि कमर के जोड़ों से।
अब सिर झुकाते हुए हथेलियों को जमीन से टच करवाएं। अपना शरीर ढीला छोड़ें सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में जोड़ें और सिर को जमीन से सटाएं। 30 सेकेंड से पांच मिनट तक इस अवस्था में रहें।
पश्चिमोत्तासन भी करता है मदद
पश्चिमोत्तासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधा बैठें और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में सटाकर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाएं लेकिन इस दौरान अपनी कमर सीधी रखें। अब झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ें। ये करते वक्त घुटने ना मोड़ें और पैरों को भी जमीन से सटाकर रखें। इसे करने से तनाव कम होने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी निजात मिलती है।