दुनियाभर में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी रोकथाम जरूरी है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 सितंबर को 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' मनाया जाता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रवि राणा बताते हैं कि आत्महत्या को रोका जा सकता है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत कारण होते हैं। इसलिए जिंदगी के प्रति संतुलित नजरिया रखें। अच्छा और बुरा दोनों ही जिंदगी के पहलू हैं। अपनी गलतियों से सीखें और नकारात्मक सोच को जरिया न बनाएं। आइए जीवन से जुड़े कुछ अनमोल विचारों को जानते हैं, जो जीवन की खूबसूरती बताते हैं और साथ ही जीवन जीने की और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।
World Suicide Prevention Day 2020: इन खूबसूरत संदेशों से समझिए कितनी अनमोल है जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन मूल्यवान है
धन दौलत नहीं
इसलिए जीवन का हमेशा आदर करो।
किसी भी कार्य में जल्दबाजी मत करो
जल्दबाजी आपको भटकाव की ओर ले जाएगी
भटकने से अच्छा है कि थोड़ा रूको
समझो और फिर चलो।
जिंदगी में एक दूसरे के जैसा होना आवश्यक नहीं है
बल्कि एक दूसरे के लिए होना आवश्यक है।
मनुष्य यदि अपनी इच्छाओं को घटाकर देखे
तो खुशियों का संसार नजर आएगा।
जीवन हमेशा जीने के लिए होता है
काटने के लिए नहीं
मानव जीवन एक अनमोल अवसर है
इसलिए इसे खूब जिओ।