अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। 5 अगस्त, बुधवार को अयोध्या की पावन नगरी में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी अयोध्या जाएंगे। इस पावन दिन का कई वर्षों से इंतजार हो रहा था। इस बार कोरोना वायरस की वजह से राम मंदिर भूमि पूजन पर अधिक संख्या पर लोग नहीं जा पाएंगे।
{"_id":"5f25513650bbcf753377a7ff","slug":"ram-mandir-bhumi-pujan-date-famous-places-temples-to-visit-in-ayodhya-hanuman-garhi-kanak-bhawan-nageshwar-nath-mandir-sita-rasoi-dashrath-bhawan-mandi-parvath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Janam Bhumi Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या जाएं तो इन स्थानों के दर्शन अवश्य करें..","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Ram Janam Bhumi Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या जाएं तो इन स्थानों के दर्शन अवश्य करें..
Wed, 05 Aug 2020 09:16 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान गढ़ी हनुमान जी का भव्य मंदिर है- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान गढ़ी
- हनुमान गढ़ी हनुमान जी का भव्य मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं सदी में हुआ था। हनुमान जी के मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको 76 सीढ़िया पार करनी होंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अयोध्या में सबसे पहले हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की आज्ञा के बिना भगवान राम के दर्शन नहीं होते हैं, इसलिए अयोध्या में पहले हनुमान गढ़ी जाकर हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए उसके बाद अन्य मंदिरों के दर्शन करने चाहिए।
नागेश्वरनाथ मंदिर भगवान शिव का भव्य मंदिर है- फाइल फोटो
- फोटो : up tourism
नागेश्वरनाथ मंदिर
- नागेश्वरनाथ मंदिर भगवान शिव का भव्य मंदिर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने करवाया था। शिवरात्रि के दिन यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कनक भवन मां सिता को विवाह के उपरांत माता कौशल्या ने मुंह दिखाई में भेंट किया था- फाइल फोटो
- फोटो : instagram
कनक भवन
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कनक भवन मां सिता को विवाह के उपरांत माता कौशल्या ने मुंह दिखाई में भेंट किया था। इस भवन को सोने का घर के नाम से भी जाना जाता है। कनक भवन में भगवान राम और माता सीता की सोने के मुकुट वाली मूर्तियां हैं। यह भवन काफी भव्य और सुंदर है।
विज्ञापन
दशरथ भवन शहर के मध्य में स्थित है- फाइल फोटो
- फोटो : instagram
दशरथ भवन
- दशरथ भवन शहर के मध्य में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये वही स्थान है जहां भगवान राम के पिता और अयोध्या के राजा दशरथ निवास करते थे। दशरथ भवन काफी भव्य है और इसकी सजावट भी काफी सुंदर तरीके से की गई है।