फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फलों का कटोरा' कहा जाता है देश का ये शहर, जिंदगी में ये नहीं घूमें तो क्या घूमे

Mon, 29 Jul 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 29 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
plan a trip to ramgarh known as fruit bowl of kumaon uttarakhand

अनेक संस्कृतियों और सभ्यताओं वाले देश भारत में रहकर भी अगर आप उतराखंड के कुमांऊ क्षेत्र घूमने नहीं गए तो आप सफल घुमक्कड़ी नहीं कहलाएंगे। इतनी यात्राएं करके भी आपकी यात्रा अधूरी है। आज हम आपको इस प्रदेश की उन खूबियों और मनमोहक जगहों के विषय में बताएंगे जो सिर्फ उत्तर भारत के इसी प्रदेश में है। कहीं घूमने की तैयारी करने वाले हैं तो काफी आईडिया भी ले सकते हैं।


 
plan a trip to ramgarh known as fruit bowl of kumaon uttarakhand

ये उतराखंड के कुमांऊ क्षेत्र में समुद्री तल से 1789 मी. ऊंचाई पर बसा है। यहां पर प्रचुर मात्रा में फलों के उत्पादन के कारण रामगढ़ को भारत के फलों की टोकरी भी कहा जाता है। ये रामगढ़ की निर्मल तथा शांतिपूर्ण सुंदरता ही थी जो ब्रिटिश अफसरों को इसकी छत्र-छाया में आराम करने खींच लाई थी। इस जगह को हाई प्रोफाइल गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी वरीयता मिली है। पुराने जमाने की इमारतों और बंगलों का आज भी मौजूद होना इसका बड़ा प्रमाण है। कई प्रकार के फलों जैसे बेर, खुबानी, सेब एंव आड़ू के बाग है। उन्हें आप घर ले जाकर उनका जूस, जैम बना सकते हैं। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भी रामगढ़ को इतना पसंद किया कि वे वहां अपने जीवनकाल में कई बार गए थे। उन्होंने यहां पर कई सुंदर रचनाएं भी लिखीं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस जगह की सुंदरता एक कवि के दिमाग को आनंद के साथ रचनात्मक प्रेरणा से भी भर देती है

plan a trip to ramgarh known as fruit bowl of kumaon uttarakhand

रामगढ़ मे कहां घूमें

जब आप रामगढ़ जाएं तो एकबार जरूर वहां के जंगलों में भ्रमण करें। हालांकि यह सलह दी जाती है कि जंगल में जाने के लिए वहां के किसी ग्रामीण निवासी को अपने साथ अवश्य ले जाएं जिससे कि आप जंगल में अपना रास्ता न भटकें। रामगढ़ के जंगल में हरे-हरे पेड़ों के बीच घूमना एक अलग ही अनुभूति प्रदान करता है। कुछ समय नथुखान और मुक्तेश्वर के दिल को लुभाने वाली पहाड़ियों के लिए भी निकालें जो वहांं से ज्यादा दूरी पर नहीं है।

नथुखान
समुद्री तल से 6,365 फीट ऊंचाई पर स्थित नथुखान प्रकृति के सौंदर्य को देखने के लिए बहुत उत्कृष्ट जगह है। प्रकृति के मनोरम दृश्यों से परिपूर्ण नथुखान आपके दिमाग को असीम शांति प्रदान करेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पर्यटक इस जगह की सादगी का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
plan a trip to ramgarh known as fruit bowl of kumaon uttarakhand
मुक्तेश्वर
इस जगह का नाम यहां पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नाम पर रखा गया है। मुक्तेश्वर से नंदादेवी, नंदकोट त्रिशूल एंव पंचाचूली की चोटियां आसानी से दिखाई देती है। पर्यटक यहां रॉक क्लाइमबिंग, रैपलिंग एंव फल चुनने जैसी चीजें कर सकते हैं।
विज्ञापन
plan a trip to ramgarh known as fruit bowl of kumaon uttarakhand
रामगढ़ कैसे पहुंचे
वायु मार्ग
रामगढ़ से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पंत नगर हवाई अड्डा 76 किमी. दूरी पर है। पंत नगर हवाई अड्डे पर दिल्ली तथा अन्य कई शहरों से हवाई उड़ाने जाती है। हवाई अड्डे से रामगढ़ के लिए टैक्सी आसानी से उपलब्ध है।
रेलमार्ग
काठगोदाम रेलवे स्टेशन रामगढ़ का निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह हिल स्टेशन से 45 कि.मी. दूरी पर है। दिल्ली से काठगोदाम रेलवे मार्ग पर प्रतिदिन दो ट्रेनें जाती है।
सड़क मार्ग
नई दिल्ली में आनंद विहार आईएसबीटी से अल्मोड़ा या हलद्वानी के लिए बस से सड़क-मार्ग द्वारा रामगढ़ जाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed