फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rivers In India: जानिए भारत की पावन धार्मिक नदियों के बारे में...

Sun, 14 Feb 2021 12:45 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 14 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
holy religious rivers in india hinduism significance importance history ganga yamuna kaveri narmada brahmaputra
भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा और कावेरी नदी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है- फाइल फोटो - फोटो : social media

भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा और कावेरी नदी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नदियों में स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। भारत में इन नदियों की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आज हम आपको इन पवित्र नदियों के बारे में जानकारी देंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि भारत की इन पावन नदियों का उद्गम कहां से होता है और किन-किन राज्यों से होकर ये नदियां गुजरती हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इन नदियों को अलग- अलग स्थानों में किन नामों से जाना जाता है।

holy religious rivers in india hinduism significance importance history ganga yamuna kaveri narmada brahmaputra
गंगा नदी में स्नान मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गंगा नदी

  • गंगा नदी का सबसे अधिक धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी में स्नान मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा नदी हिमालय से निकलती है और वाराणसी, प्रयाग और हरिद्वार से होकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। भारत में गंगा को सिर्फ नदी नहीं माना जाता है। भारत में गंगा को मां का दर्जा दिया जाता है। भारत में गंगा नदी को मां गंगा, गंगा जी, गंगा मईया, देवी गंगा के नाम से भी जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें गंगा भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी है और गंगा नदी की लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है।
holy religious rivers in india hinduism significance importance history ganga yamuna kaveri narmada brahmaputra
यमुना नदी को भगवान श्री कृष्ण की संगनी कहा जाता है- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यमुना नदी

  • धार्मिक पुराणों के अनुसार यमुना नदी को भगवान श्री कृष्ण की संगनी कहा जाता है। भारत में यमुना नदी को को मां का दर्जा दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यमुना नदी भक्ति का प्रतीक है। यमुनोत्री से निकलकर यमुना नदी दिल्ली, आगरा और इटावा से होकर प्रयागराज में गंगा नदी से मिल जाती है। यमुना नदी को "यमुना मैया" के नाम से भी जाना जाता है और यमुना नदी की लंबाई 1376 किलोमिटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
holy religious rivers in india hinduism significance importance history ganga yamuna kaveri narmada brahmaputra
मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नर्मदा नदी

  • नर्मदा नदी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। महाकाल पर्वत के अमरकंटक स्थान से निकलकर नर्मदा नदी पश्चिम दिशा की तरफ बहती हुई खम्बात की खाड़ी में मिल जाती है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश और गुजरात में बहती है और आज भी मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। नर्मदा नदी को "रेवा नदी" के नाम से भी जाना जाता है। भारत में नर्मदा नदी को भी मां का दर्जा दिया जाता है। नर्मदा नदी की लंबाई 1312 किलोमिटर है।
विज्ञापन
holy religious rivers in india hinduism significance importance history ganga yamuna kaveri narmada brahmaputra
कावेरी साउथ की सबसे प्रमुख नदी है- फाइल फोटो - फोटो : social media

कावेरी

  • कावेरी साउथ की सबसे प्रमुख नदी है। ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलकर कावेरी नदी कर्नाटक और तमिलनाडु से होती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। कावेरी को दक्षिण भारत में सबसे पवित्र नदी माना जाता है। कावेरी को "दक्षिण भारत की गंगा" भी कहा जाता है। हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थान "तिरुचिरापल्ली" कावेरी नदी के तट पर ही बसा हुआ है। कावेरी नदी को भी भारत में मां का दर्जा दिया जाता है। कावेरी नदी की लंबाई लगभग 800 किलोमीटर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed