फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beautiful Places of India: भारत की इन जगहों में होता है जन्नत का एहसास

Thu, 28 May 2020 09:55 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 28 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
beautiful best places of india to visit
- फोटो : Pixabay
भौगोलिक विविधताओं से भरा देश भारत की बोली, रहन-सहन, खान-पान, पहनावा एवं संस्कृति, सभ्यता और संस्कार पूरे विश्व को आश्चर्य में डाल देती है। भारत कुदरती नजारों, ऐतिहासिक महलों और प्रकृति की दिल जीत लेने वाली खूबसूरती से घिरा हुआ है। भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है, यहां के प्राकृतिक नजारे देखते ही बनते हैं।  आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर जन्नत जैसी खूबसूरती का अहसास होता है। आइए आज जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में..


 
beautiful best places of india to visit
munnar - फोटो : social media

मुन्नार

  • मुन्नार जैसी खूबसूरत जगह हमारे देश में है, जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। समुद्र के किनारे बसे इस शहर कि खूबसूरती की बात ही निराली है। समुद्र में बहता नीला पानी, पास में ग्रे कलर की रेत और साथ में वहां कि हरियाली आकर्षण का केंद्र है। 

 

beautiful best places of india to visit
तवांग

तवांग

  • तवांग अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगह है। कुदरत ने बेहद खूबसूरती से इसे सजाया है। यह स्थान पूरी दुनिया में बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर अध्यात्म का अनुभव होता है। ये खूबसूरत जगह अपनी ओर आकर्षित करती है, यहां आने के बाद यहां से जाने का मन नहीं करता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful best places of india to visit
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर
  • जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की बात ही अलग है। वैसे तो कश्मीर में हर तरफ आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे लेकिन वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है। 'डल' सुबह देखने में और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।

 
विज्ञापन
beautiful best places of india to visit
मैकलॉडगंज

मैकलॉडगंज, हिमाचल प्रदेश

  • मैकलॉडगंज हिमाचल प्रदेश में है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जन्नत से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में चारों तरफ बर्फ की चादर नजर आती है। यहां के नजारे देखते ही बनते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed