{"_id":"5ec6e48abd5e9278e20480bd","slug":"beautiful-best-places-of-india-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beautiful Places of India: भारत की इन जगहों में होता है जन्नत का एहसास","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Beautiful Places of India: भारत की इन जगहों में होता है जन्नत का एहसास
Thu, 28 May 2020 09:55 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 28 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
भौगोलिक विविधताओं से भरा देश भारत की बोली, रहन-सहन, खान-पान, पहनावा एवं संस्कृति, सभ्यता और संस्कार पूरे विश्व को आश्चर्य में डाल देती है। भारत कुदरती नजारों, ऐतिहासिक महलों और प्रकृति की दिल जीत लेने वाली खूबसूरती से घिरा हुआ है। भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है, यहां के प्राकृतिक नजारे देखते ही बनते हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर जन्नत जैसी खूबसूरती का अहसास होता है। आइए आज जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में..
Trending Videos
munnar
- फोटो : social media
मुन्नार
- मुन्नार जैसी खूबसूरत जगह हमारे देश में है, जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। समुद्र के किनारे बसे इस शहर कि खूबसूरती की बात ही निराली है। समुद्र में बहता नीला पानी, पास में ग्रे कलर की रेत और साथ में वहां कि हरियाली आकर्षण का केंद्र है।
तवांग
तवांग
- तवांग अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगह है। कुदरत ने बेहद खूबसूरती से इसे सजाया है। यह स्थान पूरी दुनिया में बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर अध्यात्म का अनुभव होता है। ये खूबसूरत जगह अपनी ओर आकर्षित करती है, यहां आने के बाद यहां से जाने का मन नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर
- जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की बात ही अलग है। वैसे तो कश्मीर में हर तरफ आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे लेकिन वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है। 'डल' सुबह देखने में और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
मैकलॉडगंज
मैकलॉडगंज, हिमाचल प्रदेश
- मैकलॉडगंज हिमाचल प्रदेश में है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जन्नत से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में चारों तरफ बर्फ की चादर नजर आती है। यहां के नजारे देखते ही बनते हैं।